'हाउसफुल' फ्रेंचाइजी की पांचवी किश्त का जब से मेकर्स ने आधिकारिक रूप से एलान किया है, तब से फैंस इस बारे में अपडेट जानने के लिए उत्साहित रहते हैं। बता दें कि 'हाउसफुल 5' अगले साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगी। इसमें अक्षय कुमार और रितेश देशमुख समेत कई सितारे नजर आएंगे। अब इस फिल्म को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है।