'हाउसफुल' फ्रेंचाइजी की पांचवी किश्त का जब से मेकर्स ने आधिकारिक रूप से एलान किया है, तब से फैंस इस बारे में अपडेट जानने के लिए उत्साहित रहते हैं। बता दें कि 'हाउसफुल 5' अगले साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगी। इसमें अक्षय कुमार और रितेश देशमुख समेत कई सितारे नजर आएंगे। अब इस फिल्म को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है।
विज्ञापन
साजिद नाडियाडवाला ने की टिप्पणी
इस फिल्म को यूके में शूट किया जाएगा। फिल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने एक बयान में कहा, 'फिल्म जगत में मेरी कोशिश हमेशा अपने दर्शकों को सर्वश्रेष्ठ फिल्मों का अनुभव देने की रही है। हमने यूके और सऊदी अरब के साथ मजबूत रिश्ते बनाए हैं। इन जगहों पर हमेशा घर जैसा महसूस होता है और शूटिंग का अनुभव भी शानदार रहा है'।
Paresh Rawal: परेश रावल को है 'ड्रीम गर्ल 2' में कम स्क्रीन स्पेस मिलने का मलाल, इस वजह से साइन की थी फिल्म
विज्ञापन
दर्शकों की उम्मीदों पर उतरेगी खरी
साजिद ने आगे कहा कि अपने दर्शकों का मनोरंजन करने की हमारी प्रतिबद्धता मजबूत बनी हुई है और हमारी आगामी फिल्म 'हाउसफुल 5' भी इस मामले में खरी उतरेगी। बता दें कि 'हाउसफुल' पांच फिल्मों वाली भारतीय सिनेमा की पहली फ्रेंचाइजी है।
2010 में बनी थी पहली फिल्म
बता दें कि हाउसफुल का पहला पार्ट 2010 में रिलीज हुआ था। फिर 2012 में दूसरा सीक्वल आया, 2016 में तीसरा और 2019 में चौथा पार्ट आया। पहले दो पार्ट का निर्देशन साजिद खान ने किया था। वहीं, तीसरे भाग में साजिद खान को रिप्लेस कर दिया और साजिद-फरहान ने निर्देशन की कमान संभाली थी। वहीं, चौथी फिल्म को फरहाद समजी ने निर्देशित किया था।
Bhoot Police 2: सैफ अली खान और अर्जुन कपूर की फिल्म 'भूत पुलिस' का आएगा सीक्वल, मेकर्स ने साझा की जानकारी