फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

House of the Dragon: ऑनलाइन लीक हुआ 'हाउस ऑफ द ड्रैगन' का आखिरी एपिसोड, एचबीओ ने जारी किया स्टेटमेंट

Sat, 22 Oct 2022 11:23 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होने से दो दिन पहले 'हाउस ऑफ द ड्रैगन' का आखिरी एपिसोड ऑनलाइन लीक हो गया है। 
विज्ञापन
हाउस ऑफ द ड्रैगन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डिज्नी प्लस हॉटस्टार के शो 'हाउस ऑफ द ड्रैगन' का पहला सीजन खत्म होने ही वाला था कि सीरीज का आखिरी एपिसोड ऑनलाइन लीक हो गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक अपनी निर्धारित रिलीज से दो दिन पहले एचबीओ की सीरीज का दसवां एपिसोड ऑनलाइन लीक हो गया है। इस बात की जानकारी खुद एचबीओ ने दी है। 

विज्ञापन

एचबीओ के एक प्रवक्ता ने वैरायटी (अमेरिकी मीडिया कंपनी) से बातचीत के दौरान कहा, "हम जानते हैं कि 'हाउस ऑफ द ड्रैगन' का दसवां एपिसोड टोरेंट पर पोस्ट कर दिया गया है। ऐसा प्रतीत होता है कि यह चूक ईएमईए क्षेत्र के डिस्ट्रीब्यूटर पार्टनर की तरफ से हुई है। एचबीओ, इंटरनेट से 'हाउस ऑफ द ड्रैगन' के दसवें एपिसोड की कॉपी हटाने का प्रयास कर रहा है। इस गैरकानूनी कार्रवाई की वजह से शो के प्रशंसकों खराब क्वालिटी वाला कंटेंट मिला। हालांकि, निराश मत होइए, आप एचबीओ और एचबीओ मैक्स पर रविवार को यह एपिसोड विशेष रूप से 4K में स्ट्रीम कर सकेंगे।”

किताबें बेचकर माया नगरी आया था अपने जमाने का यह विलेन, हीरो बनते-बनते ऐसे सफेदपोश खलनायक बन गए अजीत
विज्ञापन

हालांकि, यह पहली बार है जब 'हाउस ऑफ द ड्रैगन' का कोई एपिसोड ऑनलाइन लीक हुआ हो। 'गेम ऑफ थ्रोन्स' के लिए तो पाइरेसी एक बड़ी समस्या रही है, खासकर बाद के सीजन में, तब तो एक के बाद एक एपिसोड लीक होने लगे थे और एचबीओ ने प्रेस को अग्रिम स्क्रीनिंग में बुलाना बंद कर दिया था। हालांकि, इस फैसले के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ था।

गोरी नागौरी ने बिग बॉस को दी धमकी, कहा- इसके हाथ पैर तोड़ दूंगी, फूटा करण जौहर का गुस्सा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें