हनी सिंह ने इंस्टाग्राम पर साझा किया पोस्ट
दरअसल, हाल ही में हनी सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया है, जिसमें उन्होंने अपने ऊपर लगे हुए इल्जामों को लेकर सफाई दी है। उन्होंने इस पोस्ट में लिखा है- मेरे ऊपर की गई शिकायत और लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। मेरा और मेरी कंपनी का इस मामले से कोई भी कनेक्शन नहीं है, जो खबरें सुबह से मीडिया में दिखाई जा रही हैं। मैं मुंबई की एक कंपनी ट्राइब वाइब में परफॉर्म करने के लिए गया हुआ था, जो कि नामी कंपनी बुक माय शो की सिस्टर कंपनी है। मुझे इस इवेंट में परफॉर्म करने के लिए जितना समय दिया गया था मैंने उतना परफॉर्म किया है। इसके अलावा जो भी अफवाहें फैलाई जा रही हैं, वो पूरी तरह से मेरी इमेज को खराब करने की मंशा से है। जिस किसी ने भी ऐसा किया है मेरी लीगल टीम पहले से ही उसके खिलाफ मानहानि का केस करने की तैयारी में है।
टिम कुक के साथ KKR vs DC मैच एंजॉय करती दिखीं सोनम
फैंस ने हनी सिंह को किया सपोर्ट
हनी सिंह के इस पोस्ट के बाद उनके फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। रैपर के फैंस उनका पूरी तरह से साथ दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- हम आपके साथ हैं पाजी, हम जानते हैं यह एक फेक न्यूज है। वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा -मेरे किंग हम आपके साथ हैं। एक और यूजर ने लिखा पाजी हमें आप पर पूरा भरोसा है।
Disha Patani: दिशा पाटनी को गंगा आरती के दौरान क्रॉप टॉप पहनना पड़ा भारी, यूजर्स ने जमकर किया एक्ट्रेस को ट्रोल
मामले की जांच में जुटी पुलिस
आपको बता दें कि एक इवेंट कंपनी के मालिक विवेक रवि ने हनी सिंह और उनकी टीम पर किडनैपिंग और मारपीट का आरोप लगाया है। साथ ही उनके खिलाफ शिकायत भी दर्ज करवाई है। हालांकि पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। वहीं, हनी सिंह सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान में गाना गाते हुए नजर आएंगे।