महावतार सिनेमैटिक यूनिवर्स की योजना
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, निर्माताओं ने अगले 10 साल के लिए महावतार सिनेमैटिक यूनिवर्स की योजना भी साझा की, जिसमें भगवान विष्णु के सभी दस अवतारों पर फिल्में बनेंगी। जिनमे महावतार नरसिम्हा (2025), महावतार परशुराम (2027), महावतार रघुनंदन (2029), महावतार धावकादेश (2031), महावतार गोकुलानंद (2033), महावतार कल्कि भाग 1 (2035) और महावतार कल्कि भाग 2 (2037) शामिल हैं। महावतार नरसिम्हा का निर्देशन अश्विन कुमार ने किया है और इसे शिल्पा धवन, कुशाल देसाई और चैतन्य देसाई ने मिलकर बनाया है। यह फिल्म 25 जुलाई 2025 को हिंदी सहित कई भारतीय भाषाओं और 3डी में रिलीज होगी।
यह भी पढ़ें: Rajkummar-Patralekhaa: पेरेंट्स बनने वाले हैं राजकुमार-पत्रलेखा, सोशल मीडिया पर दी जानकारी; सेलेब्स ने दी बधाई
यूजर्स के कमेंट्स
ट्रेलर रिलीज के बाद आज कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर शेयर की। एक यूजर ने लिखा, 'निश्चित रूप से कुछ खास दिखने वाला है', एक और यूजर ने लिखा, 'होम्बले की एनीमेशन फिल्म', एक और यूजर ने लिखा, 'हेडफोन लगाकर इसे देखना वाकई एक शानदार एहसास है- अद्भुत एनीमेशन और प्रभाव लाजवाब हैं', एक और यूजर ने लिखा, 'शुभकामनाएं', एक और यूजर ने लिखा, 'आश्चर्यजनक', एक और यूजर ने लिखा, 'KGFChapter1,Kantara,KGFChapter2,Salaar और अब MahavatarNarsimha होम्बले फिल्म्स एक के बाद एक बड़ी फिल्मों के साथ पूरे भारत में अपनी उपस्थिति दर्ज कर रहा है', एक और यूजर ने लिखा, 'इस महाकाव्य ब्रह्मांड के आने का इंतजार नहीं कर सकता।'
यह भी पढ़ें: Viral Video: बर्फ में मस्ती करते नजर आए सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल, वीडियो हुआ वायरल..