अदालत में पेश न होने पर जारी हुआ था वारंट
हालांकि, अभियोजन पक्ष द्वारा यह दलील दिए जाने के बाद कि मलाइका अरोड़ा उनके केस में सपोर्ट नहीं कर रही हैं, उन्हें गवाह के रूप में हटा दिया गया। बता दें कि अदालत ने मलाइका अरोड़ा के खिलाफ जमानती वारंट इस होटल विवाद मामले में अदालत में पेश नहीं होने पर जारी किया था। इस मामले में सैफ अली खान पर 13 साल पहले मुंबई के एक पांच सितारा होटल में एक एनआरआई व्यवसायी पर हमला करने का कथित आरोप है।
अप्रैल में जारी किया था जमानती वारंट
अभिनेत्री-मॉडल मलाइका उस ग्रुप का हिस्सा थीं, जो 22 फरवरी, 2012 को कथित घटना के समय सैफ अली खान के साथ होटल में डिनर के लिए गए थे। अदालत ने अप्रैल में मामले में गवाह के रूप में गवाही दर्ज कराने के लिए उपस्थित न होने पर मलाइका अरोड़ा के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया था। अभिनेत्री बुधवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एस्प्लेनेड कोर्ट) के.एस. झंवर के समक्ष पेश हुईं। इसके बाद उन्होंने वारंट रद्द करने के लिए एक आवेदन दायर किया, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया।
Mahavatar Narsimha: ऊं ब्रह्म देव नमः के उच्चारण से शुरू हुआ महावतार नरसिम्हा का हिंदी ट्रेलर; GFX ने जीता दिल
क्या है मामला?
बता दें कि सैफ अली खान से जुड़ी यह घटना 22 फरवरी 2012 की है। सैफ अली खान अपनी पत्नी करीना कपूर, करिश्मा कपूर, मलाइका अरोड़ा, अमृता अरोड़ा और कुछ दोस्तों के साथ मुंबई के एक फाइव-स्टार होटल में डिनर के लिए गए थे। उसी दौरान एनआरआई बिजनेसमैन इकबाल मीर शर्मा ने सैफ और उनके ग्रुप की तेज आवाज और हंगामे पर आपत्ति जताई। पुलिस के मुताबिक इसके बाद सैफ ने इकबाल मीर शर्मा को धमकी दी और उनकी नाक पर मुक्का मार दिया, जिससे उनकी नाक टूट गई। इकबाल ने ये भी आरोप लगाया कि सैफ और उनके दोस्तों ने उनके ससुर रमन पटेल को भी पीटा।