कन्नड़ सुपरस्टार यश अपनी आगामी फिल्म 'टॉक्सिक' को लेकर चर्चा में हैं। उनका इस आगामी फिल्म में एक्शन का धमाल देखने को मिलेगा। इसके लिए खास तैयारी जारी हैं। हॉलीवुड के मशहूर एक्शन डायरेक्टर और स्टंटमैन जेजे पेरी भी टीम से जुड़ गए हैं। आज उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। यहां पैपराजी से बात करते हुए उन्होंने कहा कि वे पहली बार मुंबई आए हैं।