फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोई लड़की थी सलमान-शाहरुख के झगड़े की वजह

Tue, 23 Jul 2013 10:42 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
सलमान खान और शाहरुख खान के बीच 16 जुलाई 2008 को मुंबई की एक पार्टी में झगड़ा हुआ था। इस घटना के पांच साल और पांच दिन बाद इन दोनों के बीच सुलह हो गई। आप जानना ही चाहेंगे कि इनके बीच झगड़े की वजह आखिर थी क्या?
विज्ञापन


सलमान से मिलन के बाद पन्ने पलट रहे हैं शाहरुख

पांच साल पहले की बात है। तब शाहरुख और सलमान दोस्त हुआ करते थे। लेकिन दोस्ती के साथ-साथ अंदर ही अंदर एक खुन्नस दोनों के बीच पनप रही थी। यह खुन्नस बहुत हद तक प्रोफेशनली होने के साथ-साथ व्यक्तिगत भी थी।

खत्म हुई शाहरुख-सलमान की पांच साल पुरानी रंजिश

इस घटना के पीछे अलग-अलग कारण थे। पहला बड़ा कारण इन दोनों ही कलाकारों का कैरियर था। सूत्रों के मुताबिक इस पार्टी में सलमान ने शाहरुख से कहा कि उनके टेलीविजन क्विज शो ‘दस का दम’ को शाहरुख के शो ‘क्या आप पांचवीं पास से तेज हैं?’ से बेहतर टीआरपी मिल रही हैं।
विज्ञापन


कुछ यूं खत्म हुई पांच साल पुरानी दुश्मनी
सलमान ने यहां यह भी जोड़ा कि सुपरस्टार और किंग खान जैसे उपनाम रखने के बाद भी वह अपने शो को हिट नहीं बना सके। इस टिप्पणी पर शाहरुख तिलमिलाकर रह गए। उन्होंने उस समय कुछ नहीं कहा।

लेकिन इस बात पर शाहरुख ने सलमान पर एक व्यक्तिगत टिप्पणी कर दी। यह टिप्पणी ऐश्वर्या राय को लेकर थी। ऐश्वर्य को लेकर सलमान एक बार शाहरुख से झगड़ चुके थे और ऐश्वर्य तब तक सलमान की जिंदगी से भी बाहर जा चुकी थीं।

इस टिप्पणी के बाद सलमान खान ने अपना आपा खो दिया। हालत बिगड़ने लगे और फब्तियां तेज होती गयीं। शाहरुख खान के साथ गौरी खान भी मौजूद थीं। बात न बढ़े इसलिए गौरी तुरंत ही शाहरुख को खींचकर पार्टी के बाहर ले गयीं।

पार्टी की रौनक बिगड़ गई और उसके कुछ ही मिनट के बाद सलमान खान बर्थडे गर्ल कैटरीना कैफ के साथ पार्टी छोड़कर चले गए। उस घटना के बाद शाहरुख और सलमान के बीच किसी प्रकार की कोई बात नहीं हुई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें