फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mothers Day: हिना ने शेयर किया इमोशनल वीडियो, लिखा- 'हर नमाज में रोती हैं, मेरी सेहत-सलामती की दुआ करती हैं'

Sun, 11 May 2025 08:04 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Mothers Day: अभिनेत्री हिना खान ने आज रविवार को मदर्स डे के अवसर पर एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने मां के लिए प्यारा सा नोट लिखा है।
विज्ञापन
हिना खान अपनी मां के साथ - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज रविवार 11 मई को मदर्स डे मनाया जा रहा है। इस अवसर पर तमाम सितारों ने अपनी मां के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर उन्हें बधाई दी हैं। एक्ट्रेस हिना खान ने भी अपनी मां के साथ एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है, जो काफी इमोशनल है। हिना का कहना है कि एक बच्चे के लिए उसकी मां सबसे बड़ी ढाल होती है। 

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें:
Viral Video: मोर को देख नाचने लगीं कंगना रनौत, पेड़ से तोड़ आम, देखें वायरल वीडियो

हिना खान अपनी मां के साथ - फोटो : वीडियो ग्रैब
बोलीं- 'हर दिन मेरे लिए दुआ करती हैं'
हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वे मां के साथ नजर आ रही हैं। यह नमाज के वक्त की फोटो है, जिसमें उनकी मां दुआ कर रही हैं। हिना इस दौरान अपनी मां से गले लगती और उनकी गोदी में सिर रखकर प्यार करती नजर आ रही हैं। अभिनेत्री की मां भी काफी इमोशनल हो रही हैं। हिना ने वीडियो के साथ लिखा है, 'इस वीडियो को मेरे भाई ने रमजान के दौरान बनाया था। यह ऐसे कई पलों में से सिर्फ एक पल है, जब वे हर रोज नमाज में मेरे लिए प्रार्थना करती है'।

 

'बच्चे के लिए मां सबसे बड़ा वरदान'
हिना खान ने आगे लिखा,'मां हर प्रार्थना में रोती हैं। मेरी सेहत और खुशहाली-सलामती के लिए दुआ करती हैं। वह सब कुछ भूल कर सकती हैं, लेकिन वह इसे नहीं भूलतीं। चाहे कुछ भी हो, चाहे कहीं भी हों। यह एक मां का प्यार है। इसके जैसा कुछ नहीं है। मां के जैसा कोई नहीं है। एक मां एक बच्चे के जीवन में सबसे बड़ी ढाल होती है। बच्चे के लिए सबसे बड़ा वरदान भी मां है। ईश्वर उनकी सभी प्रार्थनाएं कुबूल करे। हैप्पी मदर्स डे'।
विज्ञापन

हिना खान अपनी मां के साथ - फोटो : वीडियो ग्रैब
यूजर ने कहा- 'बहुत नेक दिल हैं मां'
हिना के इस पोस्ट पर यूजर्स प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'भावुक कर दिया'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आपकी मां बहुत नेक दिल हैं। ईश्वर उनकी रक्षा करे'। हिना खान ब्रेस्ट कैंसर का उपचार करा रही हैं। बीते वर्ष उन्हें अपनी इस बीमारी के बारे में मालूम चला। उनकी सर्जरी और कीमोथैरेपी हो चुकी है। हिना के इस मुश्किल वक्त में उनकी मां मजबूती से उनके साथ डटी हैं। बात करें हिना के करियर की तो उन्होंने शो 'ये रिश्ता क्या कहलता है' से छोटे परदे पर डेब्यू किया। इसमें वे अक्षरा के किरदार में नजर आईं और घर-घर में मशहूर हो गईं। 

यह खबर भी पढ़ें:
Ranveer Allahbadia: पाकिस्तान को लेकर रणवीर अल्लाहबादिया ने की पोस्ट, भड़के यूजर्स, बोले- कभी नहीं सुधरेगा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें