फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mother’s Day: 'कहीं मां खोने का गम तो कहीं दो मां मिलने की खुशी', अनिल कपूर समेत इन सेलेब्स ने किया मां को याद

Sun, 11 May 2025 04:25 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bollywood Celebs on Mother’s Day: आज मदर्स डे है। इस खास मौके पर करीना कपूर, अनिल कपूर से लेकर सनी देओल तक कई सेलेब्स सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी मां को याद कर रहे हैं या उनके प्रति अपना प्यार जता रहे हैं। यहां पढ़ें इन्होंने मां के लिए क्या लिखा...
विज्ञापन
करीना कपूर, दीया मिर्जा, अल्लू अर्जुन और अनिल कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan, @diamirzaofficial
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करीना कपूर और दीया मिर्जा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मदर्स डे के मौके पर प्यारी सी पोस्ट साझा की है। अपनी पोस्ट के जरिए वह मां होने के अहसास और ताकत के बारे में बता रही हैं। करीना और दीया के अलावा अंकिता लाेखंडे ने भी मदर्स डे पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह मां के साथ गुजारे प्यारे पलों को शेयर कर रही हैं। इनके अलावा कई और एक्टर्स भी मदर्स डे पर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। 

विज्ञापन


करीना ने मां की ताकत के बारे में बताया 
करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें मां की स्ट्रेंथ क्या होती है, इस बारे में लिखा है। करीना की पोस्ट में लिखा है कि एक मां हर दर्द को सहन करते हुए, बिना ब्रेक लिए अपने बच्चे की परवरिश करती है। वह ऐसा इसलिए कर पाती है क्योंकि उसका प्यार अपने बच्चे के लिए सच्चा होता है।  

विज्ञापन


दीया ने नेचर से जोड़कर कही अपनी फीलिंग्स 
दीया मिर्जा ने भी एक पोस्ट मदर्स डे पर किया है। इस पोस्ट में मदर्स डे विश किया गया है। मदर नेचर से जोड़कर दीया ने यह पोस्ट साझा की है। मदर नेचर कैसे हमने और हम उससे जुड़े रहते हैं, यही इस पोस्ट में लिखा है। 



अंकिता लोखंडे ने साझा किया वीडियो 
अंकिता लोखंडे ने मदर्स डे पर एक वीडियो साझा किया है। इसमें उन्होंने अपनी मां और सास के साथ गुजारे गए पलों को साझा किया है। साथ ही एक कमेंट भी लिखा है। इसमें वह लिखती हैं, ‘लोग कहते हैं कि आपको केवल एक मां मिलती है लेकिन मुझे दो मां मिली हैं। एक ने मुझे जिंदगी दी, दूसरी ने मुझे ताकत दी। उनका प्यार, साथ हर दिन मुझे गाइड करता है।’  
 


 

करिश्मा तन्ना ने मदर्स डे पर साझा की पोस्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@karishmaktanna
करिश्मा तन्ना ने भी मदर्स डे पर अपनी मां के साथ कुछ तस्वीरें साझा की। साथ ही मदर्स डे पर उन्हें विश भी किया है। 

रकुल प्रीत अपनी मां के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम@rakulpreet
रकुल प्रीत
रकुल प्रीत ने भी अपनी मां और सास के साथ् तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की है। इसमें रकुल लिखती हैं कि वह लकी जो एक नहीं दो मांएं मिलीं। साथ ही वह फैंस को भी मदर्स डे विश करती हैं। 

अल्लू अर्जुन अपनी मां के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline
अल्लू अर्जुन 
अभिनेता अल्लू अर्जुन ने भी मां के साथ तस्वीरें शेयर की हैं। साथ ही अपनी पत्नी और मां की साथ में कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं। इसके अलावा सभी मांओं को मदर्स डे की शुभकामनाएं दी हैं। 

अनुपम खेर भी मां की तस्वीर पोस्ट की 
अनुपम खेर ने अपनी मां दुलारी की तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की। साथ ही लिखा, 'आप सभी को मातृ दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।'
 

नीतू कपूर की इंस्टा स्टोरी पोस्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@neetu54
नीतू कपूर 
नीत कपूर ने अपनी बेटी रिद्धिमा और बहू आलिया की तस्वीरें साझा करते हुए मदर्स डे पर सबको विश किया है। 
विज्ञापन

अनिल कपूर और बोनी कपूर ने साझा की मां की तस्वीर - फोटो : इंस्टाग्राम@boney.kapoor
अनिल और बोनी कपूर ने मां को किया याद
हाल ही में बोनी और अनिल कपूर की मां निर्मला कपूर का निधन हुआ है। दोनों ही भाइयों ने मदर्स डे पर पोस्ट की और अपनी मां को याद किया। बोनी लिखते हैं, 'आपको अलविदा कहना सबसे मुश्किल था।'  

सनी देओल ने भी अपनी मां को किया याद
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें