बिग बॉस के सीजन 13 में नजर आ चुकी हिमांशी खुराना ने हाल में ही शो और शो के होस्ट सलमान कान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बात करते हुए एक्ट्रेस ने बताया कि शो के बाद वह काफी बुरे दौर से गुजरी है। इस बात को फैंस के साथ साझा करने के लिए हिमांशी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। जिसमें उनको पोडकास्ट के दौरान अपनी मेंटल हेल्थ के बारें में बात करते हुए देखा जा सकता है।
उन्होंने बताया कि 'बिग बॉस 13 में हिस्सा लेने के बाद मैं बहुत ज्यादा परेशान रहने लगी थी। मैं मानसिक रूप से ठीक नहीं थी। मेरे लाइफ में सबकुछ ठीक चल रहा था, लेकिन मैं फिर भी खुश नहीं थी। अंदर ही अंदर कुछ अधूरा सा लग रहा था'। 'फिर इस बारे में मैंने अपनी टीम से बात की। साइकोलॉजिस्ट की मदद ली, लेकिन कुछ भी ठीक नहीं हुआ। इसके बाद मैंने स्पिरिचुअलिटी की तरफ अपना रुपख किया। ये करने के बाद मुझे धीरे धीरे अपने सारे सवालों के जवाब मिलने लगें। अब मैं पहले से बेहतर महसूस करती हूं’।
वहीं बिग बॉस के बारें में बात करते हुए हिमांशी ने बताया कि शो के दौरान मुझपर कई सारे आरोप लगाए गए थे। मेरी हर बात को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया जाता था। शो में ऐसा दिखाया जाता था जैसे मैं लोगों के बीच लड़ाईयां करवाती हूं। हिमांशी अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहती है, ' जब भी मैंने अपनी बात रखने की कोशिश की तो, हर बार शो के होस्ट मुझे चुप करवा दिया करते थे। मैं तब चुप हो जाती थी क्योंकि मैं उनकी इज्जत करती थी. मेरे मां-बाप ने मुझे हमेशा यही सिखाया है कि जब बड़ें बात कर रहे हैं तो बीच में नहीं बोला करते। मैं उन्हें रिस्पेक्ट दे रही थी लेकिन उन्होंने मुझे हमेशा ही गलत दिखाया।
यह भी पढ़ें: मैं 35 साल से काम कर रहा था, बहुत चिड़चिड़ा हो गया था', आमिर ने बताई फिल्मों से ब्रेक की वजह