फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aamir Khan: इस फिल्म से वापसी करने जा रहे आमिर खान, अपने किरदार को लेकर किया यह बड़ा खुलासा

Wed, 11 Oct 2023 12:14 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सुपरस्टार ने अपनी 2022 की फिल्म "लाल सिंह चड्ढा" की रिलीज के बाद अभिनय से ब्रेक ले लिया था। हालांकि, वह निर्माता के तौर पर लगातार एक्टिव हैं।
विज्ञापन
आमिर खान - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड में मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर अभिनेता आमिर खान जल्द ही बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले हैं। हाल ही में (10 अक्तूबर) सुपरस्टार ने एलान वह 'सितारे जमीन पर' नामक आगामी फीचर फिल्म में अभिनय करेंगे। साथ ही, उन्होंने यह भी बताया कि वह इसका इसका निर्माण भी करेंगे।

विज्ञापन

Sunny Deol: नितेश तिवारी की फिल्म रामायण में हुई सनी देओल की एंट्री? जानें किस किरदार में दिख सकते हैं अभिनेता

आमिर ने किया फिल्म का एलान
58 वर्षीय अभिनेता ने न्यूज18 इंडिया के "अमृत रत्न 2023" कार्यक्रम में एक सत्र के दौरान इस प्रोजेक्ट के बारे में कुछ विवरण साझा किए। उन्होंने कहा, "मैं सितारे जमीन पर में अभिनय और इसका निर्माण कर रहा हूं। हम 'तारे जमीन पर' की थीम के साथ दस कदम आगे जा रहे हैं। उस फिल्म ने आपको रुलाया था, लेकिन यह आपको हंसाएगी।' 

तारे जमीन पर से अलग होगी फिल्म
आमिर ने कहा, 'उस फिल्म में मैंने दर्शील के किरदार की मदद की, लेकिन इस फिल्म में नौ लोग अपनी-अपनी समस्याओं के साथ मेरी मदद करेंगे।' 'तारे जमीन पर' आठ साल के प्रतिभाशाली लड़के ईशान पर आधारित थी। फिल्म में आमिर ने उनके कला शिक्षक की भूमिका निभाई थी, जिन्हें पता चलता है कि बच्चे को डिस्लेक्सिया है और वह उसे उसकी वास्तविक क्षमता का एहसास कराने में मदद करते हैं। 
विज्ञापन

फिल्म फ्लॉप होने के बाद लिया था ब्रेक
बता दें कि सुपरस्टार ने अपनी 2022 की फिल्म "लाल सिंह चड्ढा" की रिलीज के बाद अभिनय से ब्रेक ले लिया था। हालांकि, वह निर्माता के तौर पर लगातार एक्टिव हैं। इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कार्यक्रम में कहा, "मैं एक निर्माता के रूप में तीन फिल्में कर रहा हूं। किरण (राव) द्वारा निर्देशित लापता लेडीज है। यह 5 जनवरी को आ रही है। मेरे बेटे जुनैद (खान) के साथ एक फिल्म और राजकुमार संतोषी और सनी देओल के साथ 'लाहौर 1947' है।  मैं इन सभी फिल्मों का इंतजार कर रहा हूं।''
Karan Johar: एंजाइटी से जूझ चुके हैं करण जौहर, सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा किया अनुभव
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें