फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hema Malini: धर्मेंद्र को इम्प्रेस करने के लिए हेमा ने कभी नहीं बनाया था खाना, फिर इस वजह से सीखी थी कुकिंग

Tue, 04 Jul 2023 12:24 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अब वर्षों बाद हेमा ने खुलासा किया है कि शादी के बाद उन्हें खाना बनाना नहीं आता था। हालांकि, बेटियों के पैदा होने के बाद उन्होंने खाना बनाना सीखा था।
विज्ञापन
हेमा मालिनी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने फिल्मों से दूरी बना ली है और अब पिछले काफी समय से अभिनेत्री राजनीति में भी काफी सक्रिय हो गई हैं। हेमा अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियां बटोरती हैं। हेमा को अपने फिल्मी करियर के दौरान चार बच्चों के पिता धर्मेंद्र से प्यार हो गया था और समाज की परवाह न करते हुए दोनों से शादी भी कर ली थी। अब वर्षों बाद हेमा ने खुलासा किया है कि शादी के बाद उन्हें खाना बनाना नहीं आता था। हालांकि, बेटियों के पैदा होने के बाद उन्होंने खाना बनाना सीखा था।

विज्ञापन

हेमा को शादी के बाद नहीं आता था खाना बनाना
धर्मेंद्र के पोते करण देओल की शादी के बाद से ही पूरा देओल परिवार मीडिया में सुर्खियां बटोर रहा है। आए दिन परिवार में से किसी न किसी सदस्य का बयान फैंस के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। धर्मेंद्र और हेमा की शादी हमेशा दर्शकों के बीच विवादों में रही है। इसके बावजूद दोनों ने करीब 43 साल से यह रिश्ता निभा रहे हैं। अब हाल ही में, हेमा ने खुलासा किया कि शादी के बाद उन्हें खाना नहीं बनाना आता था। 

Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani: 'रॉकी और रानी' का ट्रेलर रिलीज, दिखी आलिया और रणवीर की सिजलिंग केमिस्ट्री

बच्चों के लिए सीखा था खाना बनाना
हाल ही में, एक इंटरव्यू में हेमा ने कहा, ‘धरम जी काफी सुलझे हुए इंसान हैं। मुझे कभी उन्हें इम्प्रेस करने के लिए खाना नहीं बनाना पड़ा। मैंने कभी भी उन्हें खुश करने के लिए खाना नहीं बनाया है। हम दोनों कलाकार थे और अपने-अपने काम में काफी बिजी भी थे। इसलिए मैंने कभी कुकिंग की तरफ ध्यान ही नहीं दिया, लेकिन जब मेरी बेटी  ईशा और आहना स्कूल जाने लगी थीं। तब उनके लिए मुझे कुकिंग शुरू करनी पड़ी क्योंकि मां बनने के बाद मुझे एहसास हुआ कि बच्चों को खाना खिलाने के खाना बनाना आना चाहिए काफी जरूरी है।’

Ameesha Patel: अमीषा ने लारा-बिपाशा के नेगेटिव कमेंट पर नहीं दी कोई प्रतिक्रिया, कहा- मेरे उनसे अच्छे संबंध थे

विज्ञापन

बच्चे करते थे शिकायत
हेमा ने बेटी के स्कूल से एक किस्सा साझा करते हुए बताया कि जब मेरी बेटी ईशा स्कूल जाती थी तो उनके दोस्त उन्हें लंच दिखाते हुए कहते थे कि देखो मेरी मम्मी ने यह बनाया है। वह घर में गुस्से से आती थी और कहती थी कि आप कुछ नहीं बना रही हैं। बेटी की बात सुनकर मुझे बुरा लगता था। फिर धीरे-धीरे बच्चों की खातिर मैंने खाना बनाना सीखा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें