फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Helen: सलीम खान को 'फर्नीचर' समझती थीं हेलन, फिर एक्टर पर ऐसे आया दिल

Fri, 17 Feb 2023 09:55 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हेलन ने अरबाज खान के साथ इंटरव्यू में बताया कि वह उनके पिता यानी सलीम खान की तरफ कब आकर्षित हुईं। हेलन ने बताया कि वह लोगों के साथ 'फर्नीचर' की तरह काम करती थीं।
विज्ञापन
हेलन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री हेलन ने साल 1980 में स्क्रीन राइटर सलीम खान से शादी की थी। सलीम खान की हेलन से यह दूसरी शादी थी। उन्होंने पहली शादी सलमा खान के साथ की थी। हेलन और सलीम खान ने 1960 से लेकर 1970 के बीच कई फिल्मों में एक साथ काम किया, लेकिन उस समय हेलन ने अभिनेता पर खास ध्यान नहीं दिया। अब हेलन ने अरबाज खान के साथ इंटरव्यू में खुलासा किया कि वह उनके पिता यानी सलीम खान की तरफ कब आकर्षित हुई थीं। हेलन ने बताया कि वह लोगों के साथ 'फर्नीचर' की तरह काम करती थीं और सेट पर किसी से ज्यादा बातचीत नहीं करती थीं।

विज्ञापन

अरबाज खान - फोटो : सोशल मीडिया
अरबाज खान ने अपने चैट शो 'द इनविंसिबल' के लेटेस्ट एपिसोड में हेलन से पूछा कि उन्होंने सलीम खान की तरफ कब ध्यान दिया था। हेलन ने कहा कि मैंने नोटिस नहीं किया। ऐसा इसलिए नहीं कि मैं बड़ी स्टार थी, बल्कि इसलिए क्योंकि मैं खुद में रहती थी। एक दिन उन्होंने अजीत साहब से कहा यह मैडम किसी को देखती भी नहीं। विश भी नहीं करती तो उन्होंने जवाब दिया, 'पूछो मत यह सब लोगों को फर्नीचर की तरह देखती है।'

Gadar 2: पाकिस्तान में 22 साल बाद फिर एक्शन अवतार दिखाएंगे सनी देओल, हैंडपंप की जगह इस बार उखाड़ेंगे यह चीज

हेलन - फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद अरबाज खान ने हेलन से पूछा कि क्या 'तीसरी मंजिल' के दौरान भी उन्होंने सलीम खान को 'फर्नीचर' की तरह ही देखा था, क्योंकि तब वह यानी हेलन सुपरस्टार थीं और सलीम खान तब एक स्ट्रगलिंग एक्टर थे। इस पर हेलन ने अरबाज को सही करते हुए कहा कि फिल्म में सलीम की अच्छी सहायक भूमिका थी। उन्होंने बताया कि ड्रम वाला सीन अलग-अलग सूट हुआ था। यह तब लिया गया था, जब मैं सेट पर नहीं थी, इसलिए मैंने जब उन्हें बड़े पर्दे पर देखा तो देखती रह गई। तब वह मुझे बहुत अच्छे लग रहे थे।

Kartik Aaryan: ‘शहजादा’ में कार्तिक आर्यन ने क्यों नहीं ली फीस? सच जानकर खुली रह जाएंगी आंखें
विज्ञापन

सलीम खान - फोटो : social media
हेलन और सलीम ने साल 1980 में शादी की थी। शादी के समय हेलन 42 साल की थीं और सलीम खान की उम्र 45 वर्ष थी। सलीम खान की पहली शादी 1964 में सुशीला चरक से हुई थी, जिनका नाम बदलकर सलमा खान हुआ था। सलमा-सलीम के तीन बेटे और दो बेटियां सलमान खान, अरबाज खान, सोहेल खान, अलवीरा और अर्पिता हैं। अर्पिता खान को उन्होंने गोद लिया है।

Raj Kapoor: आरके स्टूडियो के बाद अब बिक गई राज कपूर की यह प्रॉपर्टी, जानिए कौन है इसका खरीदार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें