फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केआरके-सलमान मानहानि विवाद: बॉम्बे हाईकोर्ट ने सलमान खान से मांगा जवाब, कोर्ट ने पारित किया था अंतरिम आदेश

Thu, 16 Sep 2021 03:29 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉम्बे हाईकोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को नोटिस जारी कर कमाल आर खान की टिप्पणी वाली याचिका पर जवाब मांगा है। जिसमें केआरके द्वारा निचली अदालत के अंतरिम आदेश को रद्द करने का आग्रह किया गया था। 
कमाल खान ने अपनी याचिका में कहा था कि एक दर्शक को किसी फिल्म या उसके पात्रों के बारे में टिप्पणी करने से रोका नहीं जा सकता है।
विज्ञापन
salman khan krk - फोटो : salman khan krk
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉम्बे हाईकोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को नोटिस जारी कर कमाल आर खान की याचिका पर जवाब मांगा है। जिसमें केआरके द्वारा निचली अदालत के अंतरिम आदेश को रद्द करने का आग्रह किया गया था। जिसमें केआरके पर सलमान, उनकी फिल्मों या कंपनी पर किसी भी तरह का बयान देने पर रोक लगाई गई थी। इस मामले में गुरुवार को जस्टिस एएस गड़करी की बेंच ने सलमान खान, उनकी प्रोडक्शन कंपनी और कई सोशल मीडिया इंटरमिडिएट्रीज को नोटिस भेजा है, जिसके जरिए उनसे केआरके की याचिका पर जवाब मांगा है।

विज्ञापन


दरअसल सलमान खान द्वारा दायर मानहानि के मुकदमे में कोर्ट ने कुछ महीने पहले अंतरिम आदेश पारित किया था। सिटी सिविल कोर्ट के जज सीवी मराठे ने कहा था, 'प्रतिष्ठा और सम्मान अच्छे व्यक्ति के लिए सुरक्षा और स्वतंत्रता के समान है।' इसके साथ ही उन्होंने अभिनेता और फिल्म क्रिटिक केआरके को सलमान खान के खिलाफ कोई वक्तव्य, वीडियो, पोस्ट या अभद्र कंटेंट बनाने के खिलाफ अंतरिम आदेश जारी किया था। केआरके इसी याचिका के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट गए थे।

कमाल खान ने अपनी याचिका में कहा था कि एक दर्शक को किसी फिल्म या उसके पात्रों के बारे में टिप्पणी करने से रोका नहीं जा सकता है। केआरके ने कहा कि निचली अदालत को इस तरह का व्यापक आदेश नहीं देने चाहिए। अदालत उन्हें सलमान खान के खिलाफ व्यक्तिगत टिप्पणी करने से रोक सकती है, लेकिन उनकी फिल्मों की निष्पक्ष आलोचना पर रोक नहीं लगा सकती है।
विज्ञापन


बता दें, केआरके ने सलमान खान को काफी खरी खोटी सुनाई थी और उनकी फिल्म 'राधे' का निगेटिव रिव्यू भी किया था। सिर्फ यही नहीं केआरके ने सलमान पर कई व्यक्तिगत आरोप भी लगाए थे। जिसके बाद सलमान खान की टीम ने केआरके पर मानहानि का दावा ठोक दिया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें