'रे' में मिली हर्षवर्धन के काम को सरहाना
फिल्मी परदे पर भले ही हर्षवर्धन कपूर की फिल्में कमाल दिखाने में असफल हुईं हो, लेकिन उनकी हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज 'रे' लोगों को बहुत पसंद आई। इस सीरीज में हर्षवर्धन ने विक्रम अरोड़ा की भूमिका निभाई थी और उनके किरदार को लोगों ने बहुत पसंद किया था। सीरीज में मनोज बाजपेयी और गजराज राव ने तो खूब तारीफ बटोरी, लेकिन हर्षवर्धन भी इस बार दर्शकों के मुंह से अपनी तारीफ निकलवाने में सफल हुए।
हॉलीवुड में काम करने की जताई इच्छा
हर्षवर्धन कपूर ने इस बातचीत में ये भी कहा कि अगर उन्हें हॉलीवुड फिल्मों में काम करने का मौका मिलेगा तो वो उसके लिए कड़ी मेहनत करेंगे। उन्होंने कहा, 'मेरी एक नजर हमेशा वेस्ट (हॉलीवुड )की तरफ रही है। हो सकता है आगे काम करूं...फिंगर्स क्रॉस्ड। मुझे लगता है मेरे काम करने का तरीका अलग है और मुझे नहीं लगता कि मैं हॉलीवुड में काम नहीं कर सकता। लेकिन ये मेरे हाथ में नहीं है। अगर आगे आने वाले समय में कुछ होता है तो मैं इस बात का वादा करता हूं कि मैं पूरी मेहनत करूंगा और उस मौके को अपने हाथ से किसी भी हाल में नहीं जाने दूंगा।' बता दें कि हर्षवर्धन ने अपने करियर की शुरुआत राकेश ओम प्रकाश मेहरा की फिल्म मिर्जा से की थी, हालांकि उनकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपने दर्शकों का मनोरंजन करने में असफल हुई। इस फिल्म में उनके साथ सैय्यामी खेर मुख्य भूमिका में नजर आईं थीं।