फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंदर की बात, भज्जी और गीता की शादी की तैयारी शुरू?

Thu, 05 Mar 2015 12:53 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला ब्मुंबई/
विज्ञापन
विज्ञापन
टीम इंडिया के मजबूत स्तंभ रहे स्पिनर हरभजन सिंह और अभिनेत्री गीता बसरा अपनी जिंदगी नई पारी क्या इसी महीने शुरू करेंगे?
विज्ञापन


मीडिया में इस बात की चर्चा जोरों पर है कि ये सेलेब्रिटी शादी की तैयारियों में जुट गए हैं। दोनों के प्रेम और विवाह को लेकर लंबे समय से अटकलें लगती रही हैं, परंतु भज्जी और गीता ने इस मामले पर हमेशा चुप्पी साधे रखी।

इस बार भी वे कुछ नहीं कह रहे हैं। परंतु सूत्रों का दावा है कि दोनों जीवन में नई शुरुआत करने के लिए तैयार हैं और मार्च के मध्य तक विवाह के बंधन में बंध जाएंगे। जिसकी तैयारियां उनके परिजनों द्वारा शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि मीडिया में गीता ने हमेशा कहा कि वह अपने निजी जीवन को लेकर बातचीत करना पसंद नहीं करती हैं और विवाह के बारे में तभी कुछ कहेंगी, जब विवाह हो जाएगा।

इस बीच लंबे समय से क्रिकेट के मैदान में नहीं दिखने वाले हरभजन जल्द ही शुरू होने वाले आईपीएल के नए संस्करण में मुंबई की ओर से खेलते नजर आएंगे।

जबकि गीता की फिल्म सेकेंड हेंड हसबेंड भी जल्द ही रिलीज होने वाली है, जिसमें पंजाबी स्टार गिप्पी ग्रेवाल उनके हीरो हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें