फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चटर पटरः शादी क्यों नहीं करना चाहतीं नरगिस

Mon, 07 Jan 2013 04:25 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
मॉडल से एक्ट्रेस बनीं नरगिस फाखरी ने उन अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया है जिनमें उनकी शादी की अटकलें लगाई जा रही थीं। उनका यह बयान उनके और उदय चोपड़ा के रिश्ते को लेकर उड़ रही अफवाहों के बीच आया है जिनमें कहा जा रहा था कि दोनों अपने रिश्ते को नया रूप देने की योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन


अब इंडस्ट्री इस बात के कयास लगाने में जुट गई है कि आखिर नरगिस फाकरी ने शादी से इनकार क्यों किया। इंडस्ट्री में ऐसी चर्चा लंबे समय से गर्म थी कि नरगिस फाकरी मार्च तक यश चोपड़ा के छोटे बेटे उदय चोपड़ा से शादी रचा लेंगी। 33 साल की नरगिस ने इम्तियाज अली की फिल्म 'रॉकस्टार' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म में इनके अपोजिट में रणबीर कपूर थे। नरगिस ने अफवाहों के बाजार पर लगाम लगाने के लिए ट्विटर को माध्यम बनाया।

नरगिस फाखरी का कहना है कि उनके जीवन में कोई पुरुष नहीं है और वह अपने अकेलपन का आनंद ले रही हैं। साथ ही उनकी अभी शादी करने की कोई योजना नहीं है। नरगिस ने ट्विटर पर लिखा कि मैं अकेली और बिल्कुल खुश और अपने काम में व्यस्त हूं। मेरा फिलहाल किसी के साथ घर बसाने का कोई इरादा नहीं है। अभी तक उदय की तरफ से इसको लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
विज्ञापन


जॉन बिपाशा फिर आएं साथ!
हाल ही में अपनी एक्स गर्लफ्रेंड बिपाशा बासु के साथ फिल्म न करने की बात करने वाले जॉन अब्राहम जल्द ही बिपाशा के साथ मंच शेयर करते नज़र आयेंगे। सूत्रों की माने तो जल्द ही होने वाली मुंबई मैराथन में बिपाशा शामिल हो सकती हैं। इस मैराथन का हिस्सा जॉन लम्बे समय से हैं। बिपाशा इस मैराथन में अपनी नयी फिटनेस डीवीडी को प्रमोट करेंगी। वैसे इस खबर के साथ ही यह चर्चा भी शुरू हो गयी है कि क्या यह दोनों प्रेमी एक बार फिर से साथ आ सकते हैं। अब यह तो समय ही बताएगा। लोगों की दिलचस्पी इस बात में भी है कि जब यह दोनों पूर्व प्रेमी एक-दूसरे के सामने आएंगे तब क्या सीन बनेगा। गौरतलब है की जॉन और बिपाशा बासु आठ साल से भी अधिक समय से एक दूसरे के साथ रिश्ते में थे।
 
आमिर ने ठुकराए करोडो रूपए
अपने रियलिटी शो 'सत्यमेव जयते' के बाद से ही आमिर ने यह तय कर लिया है की वे उसी प्रोडक्ट से जुड़ेंगे,जो सामाजिक तौर पर लोगों को जागरूक बना सके। इसी वजह से  पिछले काफी समय से आमिर ने खुद को विज्ञापन फिल्मो से दूर कर दिया है। वैसे आमिर का यह फैसला उनके लिए इस बार काफी महंगा साबित हुआ है। आमिर से जुड़े लोगों की माने तो हाल ही में एक कार कंपनी ने आमिर को अपना ब्रांड अंबेस्डर बनने के लिए करोड़ो रुपयों की पेशकश की थी लेकिन आमिर अपने फैसले पर बने रहे उन्होंने कहा की वे इस ब्रांड को प्रमोट नहीं कर सकते। अब देखते हैं कि इमेज को लेकर उनका यह कमिटमेंट कब तक बना रहता है। वैसे आमिर के रियलिटी शो 'सत्यमेव जयते' के दूसरे सीजन की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है।

अनुष्का को नहीं चाहिए 100 करोड़
बीते साल 100 करोड़ क्लब सबसे ज्यादा सुर्ख़ियों में रहा। तीनों खान, अक्षय कुमार और अजय देवगन के अलावा सोनाक्षी और असीन के नाम की भी चर्चा हुई। इन दोनों अभिनेत्रियों को लकी माना गया। अब कुछ ऐसी ही चर्चाएं अनुष्का शर्मा को लेकर शुरू हो गई हैं। 'जब तक है जान' के बाद यह माना जाने लगा कि नई अभिनेत्रियों में से अनुष्का शर्मा ही ऐसी हैं जिनके पास 100 करोड़ के क्लब में काम करने की क्षमता है। पर अनुष्का शर्मा ने इन बातों को खारिज किया। अनुष्का ने कहा कि मुझे 100 करोड़ क्लब जैसी बातें न तो समझ में आती हैं और न ही मुझे ऐसे किसी क्लब में शामिल होने में दिलचस्पी है। मुझे बस इतना मतलब होता है कि दर्शक मेरी फिल्में पसंद करें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें