फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hansal Mehta: हंसल मेहता का बड़ा दावा, बोले- आधार कार्ड ऑफिस में बेटी को किया जा रहा परेशान

Wed, 31 Jul 2024 04:01 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हंसल मेहता ने बेटी का आधार कार्ड बनने में हो रही परेशानी को लेकर सोशल मीडिया पर गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट के जरिए अपनी नाराजगी जताई है। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है?
 
विज्ञापन
हंसल मेहता - फोटो : इंस्टाग्राम- हंसल मेहता
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निर्देशक हंसल मेहता की बेटी को अपना आधार कार्ड बनवाने के लिए लगातार संघर्ष करना पड़ रहा है। यह दावा खुद निर्देशक ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए किया है। हंसल ने 31 जुलाई को एक्स पर नाराजगी जताते हुए बताया कि उनकी बेटी प्रक्रिया पूरी करने की उम्मीद में मुंबई में आधार कार्ड कार्यालय का बार-बार चक्कर लगा रही है, लेकिन किसी न किसी कारण से वरिष्ठ प्रबंधक उसे वापस भेज दे रहे हैं। फिल्मकार ने कहा कि यह पिछले तीन सप्ताह से चल रहा है। साथ ही, उन्होंने इसे उत्पीड़न करार दिया।
विज्ञापन

Siddhant Chaturvedi: एनिमल के बाद धड़क 2 की क्रू का तृप्ति के प्रति बदला था व्यवहार, सिद्धांत ने किया खुलासा

हंसल ने जताई नाराजगी
 हंसल ने एक्स पर लिखा, "मेरी बेटी पिछले तीन हफ्तों से आधार कार्ड के लिए आवेदन करने की कोशिश कर रही है। वह बारिश में अंधेरी ईस्ट में आधार कार्यालय तक लंबी यात्रा करती है, लेकिन वहां के वरिष्ठ प्रबंधक उसे किसी न किसी बहाने से वापस भेज देते हैं। उससे कहा जाता है कि इस पर हस्ताक्षर करवाओ, यह दस्तावेज ले आओ, मुहर सही जगह पर नहीं है, आज तुम्हारा अपॉइंटमेंट नहीं है, मैं एक हफ्ते की छुट्टी पर हूं... यह बहुत निराशाजनक है और यह उत्पीड़न से कम नहीं है"।
विज्ञापन

Deadpool and Wolverine: रणवीर ने की 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' की समीक्षा, फिल्म की तारीफ में कह डाली यह बड़ी बात


यूआईडीएआई ने दिया जवाब
उन्होंने इस पोस्ट में  सीईओ यूआईडीएआई के कार्यालय और यूआईडीएआई हैंडल को भी टैग किया। इस यूआईडीएआई हैंडल ने एक स्वचालित संदेश के साथ जवाब दिया। पोस्ट में लिखा था, "प्रिय आधार नंबर धारक, कृपया आधार केंद्र का पूरा पता साझा करें जहां आप इस समस्या का सामना कर रहे हैं और साथ ही अपने संपर्क विवरण सीधे मैसेज के माध्यम से साझा करें और हम आपकी आगे की मदद करेंगे।" इसके बाद हंसल ने पुष्टि की कि उन्होंने उन्हें डीएम किया है।
Salman Khan: फायरिंग मामले में आरोपियों का कबूलनामा, इंस्टाग्राम पर ग्रुप बनाकर बिश्नोई गैंग में हुए थे शामिल

हंसल की हैं दो बेटियां
हंसल की पत्नी सफीना हुसैन से उनकी दो बेटियां, किमाया और रेहाना है। उनकी पहली शादी से उनके दो बेटे जय और पल्लव भी हैं। जय ने हाल ही में बतौर फिल्म निर्माता अपनी शुरुआत की है। वह स्कैम 1992: द हर्षद मेहता स्टोरी के सह-निर्देशक थे और लुटेरे के दो एपिसोड का निर्देशन कर चुके हैं।
Mahesh Babu: 23 साल बाद फिर से रिलीज होगी महेश बाबू की फिल्म 'मुरारी', जानिए कब से शुरू होगी टिकटों की बुकिंग
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें