फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुखद: गुरु दत्त की बहन दिग्गज पेंटर ललिता लाजमी का 90 वर्ष की उम्र में हुआ निधन, फैंस में शोक की लहर

Mon, 13 Feb 2023 09:12 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अपने जमाने के मशहूर अभिनेता रहे दिवंगत एक्टर-फिल्ममेकर गुरु दत्त की बहन दिग्गज पेंटर ललिता लाजमी का 90 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है।
विज्ञापन
ललिता लाजमी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ललिता लाजमी ने 90 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। वह एक जानी-मानी पेंटर थीं। उन्होंने आमिर खान की फिल्म 'तारे जमीन पर' में काम किया था। इस फिल्म में उनका स्पेशल अपीयरेंस था। बता दें ललिता लाजमी एक सेलिब्रिटी पेंटर थी। उनकी निधन की जानकारी जहांगीर निकोल्सन आर्ट फाउंडेशन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुई दी है।

विज्ञापन

निकोल्सन आर्ट फाउंडेशन ने अपने पोस्ट में लिखा 'हम आपको यह खबर बताते हुए काफी दुख महसूस कर रहे हैं कि ललिता लाजमी जी का निधन हो गया है। वह खुद से प्रेरित कलाकार थी। उनकी क्लासिकल डांस में बहुत रुचि थी। उन्होंने बहुत अच्छा जीवन जिया, उन्होंने बहुत काम किया। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें'।
 

सोशल मीडिया पर इसके बाद ललिता लाजमी के निधन पर दुख जताने वालों का तांता लग गया। एक फैन ने शोक व्यक्त करते हुए लिखा है, 'वह बहुत ही अच्छी महिला थी और संवेदनशील अभिनेत्री थी। मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें।' वहीं, एक दूसरे  फैन ने शोक जताते हुए लिखा है, 'मैं उनके एग्जीबिशन में 3 दिन पहले गया था। यह बहुत दुख भरी बात है'। तो वहीं एक तीसरे फैन ने शोक व्यक्त करते हुए लिखा, 'कमाल की इंसान और सेंसटिव आर्टिस्ट थीं। 
विज्ञापन

बता दें की ललिता जी एक मशहूर आर्टिस्ट होने के साथ-साथ उन्होंने एक बॉलीवुड फिल्म में भी काम किया था। वह फिल्म थी साल 2007 में आई आमिर खान की ‘तारे जमीन पर’, जिसमें ईशान नाम के एक ऐसे बच्चे की कहानी दिखाई गई थी, जिसकी पढ़ाई में बिल्कुल भी दिलचस्पी नहीं थी और आमिर खान ने टीचर की भूमिका निभाई थी। वहीं इस फिल्म के एक आखिरी सीन में ललिता लाजमी भी नजर आईं थीं। फिल्म में स्कूल में हुए ड्राइंग कम्पटीशन में वो गेस्ट की भूमिका में दिखी थीं। फिल्म में उनका ये रोल छोटा सा था, लेकिन काफी खास था।

यह भी पढ़ें: 28 साल बाद पर्दे पर वापसी करेंगी अक्षय कुमार की पहली एक्ट्रेस, कहा- इस फिल्म से...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें