फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guneet Monga: ऑस्कर विजेता गुनीत मोंगा ने किया खुलासा, बताया किस वजह से पूर्व राष्ट्रपति को लिखना पड़ा था पत्र

Tue, 16 May 2023 08:56 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
गुनीत मोंगा - फोटो : social media
कपिल शर्मा के शो पर इस बार ऑस्कर विनर गुनीत मोंगा आईं। मदर्स डे के खास मौके पर फिल्म प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा को बुलाया गया था। ऐसे में ऑस्कर विनिंग प्रोड्यूसर ने बताया कि वह जब पहली बार ऑस्कर के लिए गई थीं तब उन्हें उस वक्त देश की राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने कैसे मदद की थी ।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
गुनीत मोंगा - फोटो : social media
'द एलिफेंट व्हिस्पर्स' की मेकर गुनीत मोंगा ने द कपिल शर्मा शो में कपिल से बातचीत करते हुए बताया कि 'वर्ष 2010 में उन्होंने एक शॉर्ट फिल्म बनाई थी। फिल्म का नाम था कवि। ये फिल्म ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हुई थी लेकिन उस वक्त मोंगा के पास अवॉर्ड फंक्शन अटेंड करने के लिए विदेश जाने के लिए पैसे नहीं थे'।
विज्ञापन

3 of 5
गुनीत मोंगा - फोटो : social media
उन्होंने बातचीत में अपने माता-पिता का भी जिक्र करते हुए बताया कि 'वर्ष 2009 में मेरे पेरेंट्स का देहांत हो गया था। और उसी के बाद मैंने मुंबई आने का फैसला लिया। मैंने उस वक्त फिल्में बनाने के लिए सब छोड़ दिया। मेरे पास पैसे नहीं थे, उस वक्त मैं पीजी में रहती थी। मुझे वीजा के लिए पैसे चाहिए थे, फंड की जरूरत थी। ऐसे में मैंने सभी प्रभावशाली लोगों को ईमेल लिखा था। मैंने रिचर्ड ब्रैनसन, रतन टाटा, एयरलाइंस कंपनी और कई बड़े नामों के पास ये मेल भेजा'।

यह भी पढ़ें: राम चरण और उपासना पर कमेंट करना ट्रोल को पड़ा भारी, एक्टर के फैंस ने जमकर पीटा, कर दिया ऐसा हाल

4 of 5
गुनीत मोंगा - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने आगे कहा-' यही मेल मैंने ऑनरेबल मिसेज प्रतिभा पाटिल को भेजा था। उनसे मुझे जवाब आ गया। ऐसे में उनके असिस्टेंट ने मुझसे पूछा था कि आप हमसे क्या चाहती हैं। तो मैंने कहा था कि मैं और मेरी कास्ट और क्रू आपको मेरी फिल्म दिखाना चाहते हैं। मैंने पहले ऐसा इसलिए भी  कहा क्योंकि आप डायरेक्ट फंड नहीं मांग सकते। तो मैंने कहा कि हमें राष्ट्रपति भवन में फिल्म स्क्रीनिंग की इजाजत दीजिए'।


यह भी पढ़ें: बैठक के बाद भी टोनी अवॉर्ड्स पर संशय बरकरार, WGA हड़ताल पर छूट के लिए अंतिम प्रयास जारी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गुनीत मोंगा - फोटो : social media
गुनीत मोंगा ने कहा 'मैं तब पूरी कास्ट और क्रू के साथ वहां गई थी, लेकिन प्रतिभा जी ने फिल्म नहीं देखी। पृथ्वीराज चौहान जी ने फिल्म देखी उन्होंने मुझे सुना और मुझे वीजा और टिकट्स के लिए मदद दी। उन्होंने रहने और बाकी चीजों का बंदोबस्त भी किया।

यह भी पढ़ें: विक्की की पिछली 10 फिल्मों का ये है रिपोर्ट कार्ड, जब जब अनुराग के साथ आए, तब तब हुआ..
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें