फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gulshan Grover: गुलशन ग्रोवर से आज भी फिल्मों के सेट पर डरते हैं लोग, नेगेटिव रोल निभाने पर अभिनेता का खुलासा

Mon, 17 Apr 2023 03:20 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड के 'बैडमैन' गुलशन ग्रोवर ने फिल्मों में अपने नकारात्मक किरदार निभाने के बारे में बात करते हुए खुलासा किया कि आज भी सेट पर लोग उनसे डरते हैं।
विज्ञापन
गुलशन ग्रोवर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता गुलशन ग्रोवर ने अपनी दमदार अदाकारी का दम कई फिल्मों में दिखाया है। वह इंडस्ट्री में अपनी नकारात्मक भूमिका के लिए पहचाने जाते हैं, जिस वजह से उन्हें बॉलीवुड का 'बैडमैन' भी कहा जाता है। अब अभिनेता ने अपने नेगेटिव रोल को निभाने और उसके परिणाम के बारे में खुलकर बात की। अभिनेता ने खुलासा किया है कि उनके नकारात्मक किरदार के कारण आज भी कई लोग फिल्म के सेट पर उनसे खौफ खाते हैं।

विज्ञापन

अभिनेता के अंदाज से डरते हैं लोग
दरअसल, हाल ही में अभिनेता एक शो पर पहुंचे थे, जहां उन्होंने इस बारे में बात की। गुलशन ग्रोवर ने एक किस्सा याद करते हुए बताया कि मैं सनी लियोनी के साथ शूटिंग कर रहा था और मैं फिल्म में सबसे खतरनाक डॉन की भूमिका निभा रहा था। मैं बुरा नहीं हूं, लेकिन जब मैं सेट पर गया तो बस मैं चलते हुए उस जगह पहुंचा, जहां मुझे बैठ कर अपना सीन शुरू करना था। मैंने किसी को जानबूझ कर नहीं डराया, लेकिन मैं जब चल रहा था, तभी मैंने पीछे मुड़कर देखा तो लोग उस समय मुझसे डरने लगे। अक्सर यह बातें सेट पर मेरे साथ होती हैं।

KKBKKJ: फिल्म रिलीज होने से पहले रिवील हो गया शहनाज गिल का किरदार, इस रोल में आएंगी नजर

बच्चों को परेशान नहीं करते अभिनेता
इस दौरान अभिनेता ने यह भी खुलासा किया कि उन्हें फिल्मों में बच्चों के साथ दुर्व्यवहार करना और उन्हें परेशान करना पसंद नहीं है। गुलशन ग्रोवर ने कहा कि खलनायक होने के बावजूद मुझे फिल्मों में बच्चों को चिढ़ाना पसंद नहीं है। यह चीज मुझे बहुत परेशान करती है। मुझे बड़ों के साथ डील करना अच्छा लगता है, लेकिन बच्चों को धमकाना पसंद नहीं। मैंने कुछ ऐसी फिल्में कीं और उसके बाद मैंने ऐसी फिल्में करना बंद कर दिया। मुझे ऐसे दृश्य फिल्माना पसंद नहीं है, जिनमें बच्चों को धक्का देना या धमकाना पड़े।

Celebs: इन सेलेब्स ने उम्र की सीमा पार कर बुढ़ापे में रचाई शादी, कोई 60 में बनीं दुल्हन तो कोई 70 में चढ़ा घोड़ी
विज्ञापन

एक्टर ने की बिग बी की तारीफ
गुलशन ग्रोवर ने हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि वह अनुभवी अभिनेता हैं, जिन्होंने हम सभी से पहले सोशल मीडिया पर कदम रखा और वह हम सबसे आगे हैं। बता दें कि गुलशन ग्रोवर ने 400 से अधिक फिल्मों में नकारात्मक किरदार निभाकर फैंस का दिल जीता है।

बॉलीवुड सेलेब्स के अजीबो गरीब शौक देख चकरा जायेगा सिर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें