फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gulshan Devaiah: कौशल ओझा की 'लिटिल थॉमस' में अभिनय करेंगे गुलशन देवैया, अभिनेता ने फिल्म को लेकर साझा की खुशी

Fri, 17 Nov 2023 11:46 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कौशल ओझा की आने वाली फिल्म 'लिटिल थॉमस' में गुलशन देवैया अभिनय करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। अभिनेता ने फिल्म पर अपने विचार साझा किए हैं।
विज्ञापन
गुलशन देवैया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता गुलशन देवैया राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता कौशल ओझा के जरिए निर्देशित आगामी फिल्म "लिटिल थॉमस" में अभिनय का जलवा बिखेरेंगे। कौशल ओझा की फिल्म में गुलशन अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। दिल छू लेने वाली कॉमेडी ड्रामा फिल्म दर्शकों को गोवा के एक परिवार के आकर्षक और सरल जीवन की यात्रा पर ले जाती है।

विज्ञापन


फिल्म में काम करने पर क्या बोले गुलशन
फिल्म के बारे में बात करते हुए गुलशन देवैया ने कहा, ''मैं 'लिटिल थॉमस' का हिस्सा बनकर रोमांचित हूं, जो नाटक और कॉमेडी का एक अनूठा मिश्रण है, जो पारिवारिक संबंधों के सार के साथ गूंजता है। यह एक साधारण परिवार की दिल छू लेने वाली कहानी है और इस फिल्म को करना बहुत संतुष्टिदायक रहा। प्रतिभाशाली कौशल ओझा के साथ काम करना और रसिका दुग्गल के साथ स्क्रीन साझा करना एक संतोषजनक अनुभव रहा है। यह वर्ष कुछ अद्भुत कार्यों के साथ अद्भुत रहा है। 'लिटिल थॉमस' वास्तव में एक छोटा रत्न और दिल छू लेने वाली कहानी है। मैं ऐसी संपूर्ण कहानियों का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं।''
Salman Khan: 'टाइगर 3' की सफलता पर खुशी से झूमे सलमान खान, बोले- मुझे एक्शन हीरो बनने पर बहुत गर्व है
विज्ञापन


फिल्म के कलाकार
मुंबई और गोवा के सुरम्य स्थानों में फिल्माई गई इस फिल्म ने हाल ही में अपने निर्माण चरण का समापन किया है, जो एक आकर्षक कहानी का वादा करती है। यह पारिवारिक रिश्तों की जटिलताओं की कहानी मजेदार अंदाज में बयां करेगी। इस फिल्म में गुलशन के साथ रसिका दुग्गल भी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म गुड बैड फिल्म्स द्वारा निर्मित है।
विज्ञापन

Tiger 3: 'कटरीना के साथ थोड़ा रोमांस तो बनता है', टाइगर 3 में अभिनेत्री संग काम करने पर बोले सलमान खान

गुलशन की आने वाली फिल्में
वहीं गुलशन देवैया की आने वाली फिल्मों के बारे में बात करें तो "लिटिल थॉमस" के अलावा उनके पर कई अन्य परियोजनाएं हैं। वह जल्द ही बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर और रोशन मैथ्यू के साथ 'उलझ' फिल्म में भी नजर आएंगे।
Sayani Gupta: सयानी गुप्ता को मिला था 'जवान' में शाहरुख खान के साथ काम करने का मौका, अभिनेत्री ने किया खुलासा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें