नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने हाल ही में एक साक्षात्कार में कहा था कि गांवों में कोई भी कभी उदास नहीं होता है और शहरवासी अपनी भावनाओं का महिमामंडन करते हैं। डिप्रेशन को लेकर की गई इस टिप्पणी के लिए अभिनेता को आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ा था। अब नवाजुद्दीन की बात पर अभिनेता गुलशन देवैया ने मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दे पर ट्वीट किया है और इसे 'धृतराष्ट्र और गांधारी सिंड्रोम' कहा है।