फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangana Ranaut: कंगना रणौत ने ऑस्कर-ग्रैमी को बताया ‘लोकल’, अंतरराष्ट्रीय मंच पर लता मंगेशकर की अनदेखी पर भड़कीं एक्ट्रेस

Tue, 05 Apr 2022 12:13 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

लॉस वेगास में आयोजित हुए ग्रैमी अवॉर्ड में स्वर कोकिला लता मंगेशकर को अनदेखा किया गया था, जिस पर सोशल मीडिया यूजर्स ने गुस्सा जाहिर किया। वहीं, अब अभिनेत्री कंगना रणौत का भी ग्रैमी अवॉर्ड पर गुस्सा फूटा है।
विज्ञापन
kangana ranaut, lata mangeshkar - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लॉस वेगास में संगीत की दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार 'ग्रैमी अवॉर्ड' हाल ही में आयोजित किया गया। इस इवेंट में संगीत की दुनिया से जुड़े कई लोगों को सम्मानित किया गया। इस बार भारत के दो संगीतकार रिकी केज और फाल्गुनी शाह भी सम्मानित हुए। लेकिन इस समारोह में स्वर कोकिला लंता मंगेशकर को श्रद्धांजलि नहीं दी गई, जिस पर भारतीय लोगों ने सोशल मीडिया के जिए अवॉर्ड शो के लिए अपना गुस्सा जाहिर किया। वहीं, अब इस पर कंगना रणौत का भी गुस्सा फूटा है। कंगना रणौत ने एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने ग्रैमी अवॉर्ड की आलोचना की है। 

विज्ञापन


कंगना रणौत ने किया ये पोस्ट
कंगना रणौत ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने 'ग्रैमी अवॉर्ड' को खूब खरी-खोटी सुनाई है। कंगना ने एक न्यूज आर्टिकल का स्क्रीनशॉर्ट शेयर करते हुए वेस्टर्न अवॉर्ड को बायकॉट करने की बात कही। कंगना रणौत ने अपने पोस्ट में लिखा, 'हमें किसी भी लोकल पुरस्कार के खिलाफ कड़ा रुख अपनाना चाहिए, जो अंतरराष्ट्रीय होने का दावा करता है और फिर भी दिग्गज कलाकारों को उनकी जाति या विचारधाराओं के कारण नजरअंदाज करते हैं।'

विज्ञापन


कंगना ने की बायकॉट की बात
इसके आगे कंगना रणौत ने लिखा, 'जानबूझकर दरकिनार करते हैं। ऑस्कर और ग्रैमी दोनों भारत रत्न लता मंगेशकर जी को श्रद्धांजलि देने में विफल रहे हैं। हमारे मीडिया को वैश्विक पुरस्कार होने का दावा करने वाले इन पक्षपाती लोकल आयोजनों का पूरी तरह से बहिष्कार करना चाहिए।' 
विज्ञापन


ऑस्कर में भी लता मंगेशकर को किया था अनदेखा
कंगना रणौत से पहले कई सोशल मीडिया यूजर्स भी 'ग्रैमी अवॉर्ड' को फटकार लगा चुके हैं। हालांकि, ग्रैमी से पहले ऑस्कर अवॉर्ड 2022 में भी 'इन मेमोरियम' सेगमेंट के दौरान भारतीय गायिका लता मंगेशकर का नाम शामिल नहीं किया था। इस मौके पर भी भारतीय लोगों ने सोशल मीडिया के जरिए अपना गुस्सा जाहिर किया था।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें