फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ricky Kej: ग्रैमी अवॉर्ड विजेता रिकी केज ने पीएम मोदी से पूछा सवाल, 'मेरी तो उम्र बढ़ गई है, लेकिन इन सात सालों में... '

Fri, 15 Apr 2022 02:12 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

म्यूजिशियन ने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक फोटो शेयर की है।
विज्ञापन
रिकी और पीएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रैमी अवॉर्ड 2022 के विजेता रिकी केज ने हाल ही में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पीएम के साथ फोटो साझा करते हुए पोस्ट किया है। 

विज्ञापन

कैप्शन में लिख डाली ये बड़ी बात
म्यूजिशियन ने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी और प्रधानमंत्री की एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'सात साल में बहुत कुछ बदल गया, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भी बिल्कुल वैसे ही हैं, जैसे वह सात साल पहले थे। रिकी ने इसे 7 ईयर चैलेंज का नाम दिया है।

फोटो में दिखाई असलियत
रिकी ने 7 साल पहले और अभी की फोटो साझा करते हुए यह जानकारी दी है कि पहली फोटो साल 2015 की है, जब मैंने अपना पहला ग्रैमी जीता था। वहीं दूसरी तस्वीर साल 2022 की है, जब मैंने दूसरी बार ग्रैमी अवॉर्ड जीता है। इन सात सालों में मेरी उम्र तो बढ़ गई, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 साल बाद भी वैसे ही दिखते हैं। इसके पीछे का राज क्या है?
विज्ञापन

दूसरी बार जीता अवॉर्ड
बता दें कि रिकी ने हाल ही में डिवाइन टाइड्स के लिए ग्रैमी अवॉर्ड जीता है। यह म्यूजिशियन रिकी केज का दूसरा अवॉर्ड है। इससे पहले उन्होंने 2015 में ग्रैमी जीता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें