फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranbir Alia Wedding: आलिया भट्ट ने शादी में कॉपी किया कंगना रणौत का लुक? सब्यसाची ने बना दी एक जैसी साड़ी

Fri, 15 Apr 2022 01:54 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रणबीर- आलिया की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आते ही तेजी से वायरल हो गईं। रणबेलिया की इन तस्वीरों पर जहां कई लोग अपना प्यार लुटा रहे हैं,  तो वहीं कुछ ऐसे भी हैं जिन्होंने इस मौके पर एक्ट्रेस के लुक पर ही सवाल उठा डाला।
 
विज्ञापन
रणबीर- आलिया, कंगना रणौत - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट आखिरकार एक्टर रणबीर कपूर की दुल्हनिया बन चुकी हैं। 14 अप्रैल को परिवार और खास दोस्तों की मौजूदगी में दोनों ने एक- दूसरे से शादी रचाई। कपल ने कपूर परिवार के बांद्रा स्थित घर वास्तु में शादी की। इस शादी के बाद से ही सभी लोग रणबीर और आलिया को दूल्हा- दुल्हन के गेटअप में देखने को बेताब थे। यही वजह थी कि जैसे ही रणबीर- आलिया की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं, वह तेजी से वायरल हो गईं। रणबेलिया की इन तस्वीरों पर जहां कई लोग अपना प्यार लुटा रहे हैं, तो वहीं कुछ ऐसे भी हैं जिन्होंने इस मौके पर एक्ट्रेस के लुक पर ही सवाल उठा डाला।

विज्ञापन

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम

रणबीर- आलिया की शादी की तस्वीरों को देख कुछ लोगों ने दुल्हन बनीं आलिया की ड्रेस को कॉपी बता डाला। दरअसल, इंटरनेट पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। इस फोटो में एक तरफ नई नवेली दुल्हन आलिया भट्ट नजर आ रही हैं, तो वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा कंगना रणौत दिखाई दे रही है। खास बात यह है कि दोनों अभिनेत्रियों की इन तस्वीरों में उनका गेटअप एक- दूसरे से काफी मिलता-जुलता लग रहा है। 

कंगना रणौत - फोटो : social media

सामने आई इस तस्वीर में कंगना अपने भाई अक्षित रणौत के रिसेप्शन लुक में दिख रही हैं। लेकिन हैरान करने वाली बात यह है कि कंगना का यह लुक हाल ही में दुल्हन बनीं आलिया भट्ट के वेडिंग लुक से बिल्कुल मेल खा रहा था। ऐसे में अब कई सोशल मीडिया यूजर कंगना रणौत को फैशन आइकन बता रहे हैं, तो वहीं कुछ तो यह भी कह रहे हैं कि आलिया ने कंगना को कॉपी किया है। दोनों अभिनेत्रियों की साड़ी एक जैसी होने के साथ ही इसका डिजाइनर भी एक ही है। 

विज्ञापन

रणबीर आलिया भट्ट - फोटो : insta
कंगना और आलिया की इन साड़ियों को मशहूर डिजाइनर सब्यासाची ने बनाया था। लेकिन लगता है कि आलिया की ड्रेस डिजाइन करते हुए सब्यासाची से चूक हो गई। अब आलिया ने कंगना के लुक को कॉपी किया है या नहीं यह कहना तो मुश्किल है। लेकिन हाल ही में दुल्हन बनीं आलिया अपने वेडिंग लुक में काफी सुंदर लग रही थीं। क्लासिक रेड लुक से अलग एक्ट्रेस का आइवरी लुक उन्हें बाकी से हटकर लुक दे रहा था। आलिया के इस लुक को मैच करते हुए रणबीर कपूर ने भी आइवरी रंग की शेरवानी पहनी थी, जिसमें दोनों काफी रॉयल लग रहे थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें