फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'गिप्पी' से हटाए गए ये आपत्तिजनक डायलॉग

Mon, 20 May 2013 03:33 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
करन जौहर बैनर की फिल्म 'गिप्पी' से अंततः वह दृश्य हटा लिए गए हैं जिन पर बाल संरक्षण आयोग को आपत्ति थी। अब यह फिल्म इन दृश्यों और संवादों को काटकर दिखायी जाएगी।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश बाल संरक्षण आयोग के विरोध के चलते धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म ‘गिप्पी’ से अश्लील शब्द और दृश्य हटा लिए गए हैं।

मप्र बाल संरक्षण आयोग के सदस्य विभांशु जोशी और आरएच लता ने बताया कि फिल्म निर्माता करण जौहर की फिल्म ‘गिप्पी’ के ट्रेलर में द्विअर्थी शब्द तथा अश्लील दृश्य को गंभीरता से लेते हुए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय तथा सेंसर बोर्ड को पत्र भेजा गया था।

देखिए करन जौहर की 'गिप्पी' का पहला ट्रेलर
पत्र का जवाब नहीं मिलने पर 30 अप्रैल को सूचना प्रसारण मंत्रालय के सचिव उदय वर्मा से दिल्ली में जाकर व्यक्तिगत भेंटकर आपत्ति दर्ज कराई गई थी।

जोशी ने सूचना प्रसारण मंत्रालय द्वारा उन्हें छह मई को भेजे गये पत्र का हवाला देते हुए बताया कि फिल्म और फिल्म के ट्रेलर से द्विअर्थी शब्द तथा एक अश्लील दृश्य को हटा दिया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सेंसर बोर्ड की वेबसाइट में भी फिल्म ‘गिप्पी’ में रिलीज से पहले किए गये दोनों संशोधनों की जानकारी दी गई है। उन्होंने बताया कि पहला संशोधन द्विअर्थी शब्द हटाकर किया गया तथा दूसरा किशोरवय गिप्पी का एक दुकानदार के सामने आपत्तिजनक दृश्य था।
विज्ञापन


इस फिल्म के एक डायलॉग में एक लड़की अपने वक्षों को छोटे-छोटे समोसे जैसे बताती है। बाल आयोग को सबसे ज्यादा इसी डायलॉग से आपत्ति थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें