फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Giorgia Andriani-Arbaaz Khan: अरबाज खान से शादी नहीं करेंगी जॉर्जिया एंड्रियानी? रिश्ते पर कह दी यह बड़ी बात

Mon, 28 Nov 2022 05:50 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मलाइका से रिश्ता टूटने के बाद साल 2017 से अरबाज जॉर्जिया को डेट कर रहे हैं। पिछले पांच वर्षों में दोनों को कई बार एक साथ देखा जा चुका है। 
विज्ञापन
अरबाज खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता अरबाज खान और जॉर्जिया एंड्रियानी लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रही हैं। दोनों को एक साथ कई इवेंट में देखा जा चुका है। कई बार दोनों को अपने रिलेशनशिप पर बात करते भी देखा गया है। इस बीच जॉर्जिया ने अपने ताजा इंटरव्यू में अरबाज के साथ अपने रिश्ते और शादी को लेकर उनकी प्लानिंग पर खुलकर बात की है। 

विज्ञापन

Actor Childhood Photo: इस सुपरस्टार के बचपन की तस्वीर हो रही वायरल, क्या आपने पहचाना कौन है ये?

एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में जॉर्जिया ने कई चीजों पर बेबाकी से अपनी बात रखी, साथ ही उन्होंने अरबाज और अपने रिलेशनशिप पर कई खुलासे किए। उन्होंने कहा कि वह इस रिश्ते को अभी शादी के तौर पर नहीं देख रही हैं। एंड्रियाना ने कहा, 'जैसा कि मैंने बताया हम बहुत अच्छे दोस्त हैं, लेकिन अगर शादी की बात है ईमानदारी से कहती हूं कि हम अभी इस बारे में बिलकुल नहीं सोच रहे हैं।' 
Bigg Boss 16: एलिमिनेशन राउंड में सामने आएगा शालीन का असली चेहरा! सुंबुल तौकीर को नॉमिनेट कर बोली यह बात
विज्ञापन

इस बातचीत में उन्होंने माना कि लॉकडाउन के बाद दोनों के रिश्ते में काफी बदलाव आया है। उन्होंने कहा, 'लॉकडाउन ने या तो लोगों को करीब लाया या फिर अलग कर दिया।' बता दें कि मलाइका से रिश्ता टूटने के बाद साल 2017 से अरबाज जॉर्जिया को डेट कर रहे हैं। पिछले पांच वर्षों में दोनों को कई बार एक साथ देखा जा चुका है। वर्क फ्रंट की बात करें तो आखिरी बार अरबाज  'तनाव' में नजर आए थे। इसके अलावा उनके प्रोडक्शन हाउस में बन रही 'पटना शुक्ला' अगले साल रिलीज होगी। इसमें रवीना टंडन, सतीश कौशिक, मानव विज, चंदन रॉय सान्याल, जतिन गोस्वामी और अनुष्का कौशिक हैं। दूसरी ओर, जॉर्जिया ने हाल ही में गुरमीत चौधरी के साथ म्यूजिक वीडियो, दिल जिसे जिंदा है में अभिनय किया।
Pushpa The Rise: रूस तक पहुंची ‘पुष्पा’ की शोहरत, फिल्म फेस्टिवल की ओपनिंग फिल्म बनी, ‘डिस्को डांसर’ भी शामिल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें