फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Abhishek Bachchan: 'अगर वह सुपरस्टार नहीं बनता तो जरूर मैकेनिक होता', अभिषेक बच्चन ने ली जॉन अब्राहम की चुटकी

Wed, 16 Aug 2023 12:58 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अब हाल ही में, अभिषेक ने जॉन अब्राहम को लेकर एक मजेदार बात का खुलासा किया है और मैकेनिक बताया है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर अभिषेक ने ऐसा क्यों कहा है।
विज्ञापन
जॉन अब्राहम और अभिषेक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन अपनी आगामी फिल्म ‘घूमर’ को लेकर सुर्खियों में चल रहे हैं। अभिनेता इस फिल्म में कोच की भूमिका में नजर आएंगे। फैंस भी अभिषेक को एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर देखने के लिए बेताब हैं। अब हाल ही में, अभिषेक ने जॉन अब्राहम को लेकर एक मजेदार बात का खुलासा किया है और मैकेनिक बताया है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर अभिषेक ने ऐसा क्यों कहा है।

 

विज्ञापन

अभिषेक ने जॉन अब्राहम को कहा मैकेनिक
अभिषेक और जॉन अब्राहम ने धूम और दोस्ताना जैसी दो सुपरहिट फिल्मों में एक साथ काम किया है और तब से दोनों सबसे अच्छे दोस्त हैं। हाल ही में एक बातचीत के दौरान अभिषेक ने मजेदार बातें बताईं। हाल ही में, एक इंटरव्यू के दौरान अभिषेक से पूछा गया कि क्या उन्हें बाइक में कोई दिलचस्पी है। या फिर उनको बाइक को रिपेयर करना पसंद है या नहीं।  अभिनेता ने इस सवाल के जवाब में अपने सबसे अच्छे दोस्त जॉन अब्राहम का नाम बताया।

Alia Bhatt: रणबीर कपूर को नहीं पसंद आलिया भट्ट का मेकअप करना, नेटिजंस ने एक्टर को बताया कंट्रोलिंग हसबैंड

जॉन ने अभिषेक को सिखाई बाइक
अभिषेक ने कहा, 'मेरा एक दोस्त है जिसका नाम जॉन अब्राहम है। मुझे लगता है कि उसका जन्म मैकेनिक बनने के लिए ही हुआ था। लेकिन वो गलती से सुपर मॉडल और सुपर एक्टर बन गया। जॉन का पहला जुनून अपनी बाइक्स को अलग करना और फिर उन्हें असेंबल करना है। इसलिए मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है।’ अभिषेक बच्चन ने यह भी खुलासा किया कि जॉन अब्राहम ही वह व्यक्ति थे, जिन्होंने उन्हें धूम के दिनों में बाइक चलाना सिखाया था। अभिनेता ने साझा किया था कि वह बाइक चलाना नहीं जानते थे और भले ही उन्होंने एक फिल्म में बाइक चलाई थी, लेकिन वह उन्हें ट्रॉली पर बिठाकर ले गए। 

Vijay Deverakonda: विजय ने सामंथा को बताया 'इंस्पिरेशन', अभिनेत्री के स्वास्थ्य संबंधी संघर्ष का किया खुलासा

विज्ञापन

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
बता दें कि आर बाल्की द्वारा निर्देशित, 'घूमर' एक पैराप्लेजिक खिलाड़ी की कहानी बताती है, जिसका किरदार सैयामी खेर ने निभाया है। वहीं, अभिषेक उनके क्रिकेट कोच की भूमिका में हैं।

 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें