फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gayatri: 'स्वदेश' फेम अभिनेत्री गायत्री जोशी हुईं इटली में दर्दनाक सड़क हादसे की शिकार, जानें अब कैसा है हाल

Wed, 04 Oct 2023 08:09 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'स्वदेश' फेम अभिनेत्री गायत्री जोशी पति विवेक ओबेरॉय के साथ इटली में हैं। इसी दौरान अभिनेत्री एक दर्दनाक सड़क हादसे की शिकार हुईं, जिसकी खबर ने फैंस की चिंता बढ़ा दी है। 
विज्ञापन
गायत्री जोशी-विकास ओबेरॉय - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहरुख खान के साथ फिल्म 'स्वदेश' में नजर आ चुकीं खूबसूरत हसीना गायत्री जोशी के साथ एक दुखद हादसा हो गया है। पति विकास ओबेरॉय के साथ इटली में यात्रा करते समय अभिनेत्री एक दर्दनाक दुर्घटना की शिकार हो गईं। गायत्री की कार अन्य वाहनों और कैंपर वैन से टकरा गई। रिपोर्ट के अनुसार, टक्कर तब हुई जब लेम्बोर्गिनी और फरारी सहित कई उच्च प्रदर्शन वाले वाहनों ने एक साथ कैंपर वैन को ओवरटेक करने का प्रयास किया, जिससे वह सार्डिनिया में एक ग्रामीण सड़क पर पलट गई।

बाल-बाल बचीं गायत्री जोशी 

जानकारी के मुताबिक, फरारी कार में आग लग गई, जिसके परिणामस्वरूप अंदर बैठे दंपती की जान चली गई, जिनकी पहचान स्विट्जरलैंड की 63 वर्षीय मेलिसा क्रौटली और 67 वर्षीय मार्कस क्रौटली के रूप में हुई। वहीं, इस कार दुर्घटना के बारे में खुद गायत्री ने द फ्री प्रेस जर्नल को बताया, 'विकास और मैं इटली में हैं। हम यहां कई कारों की एक टक्कर की दुर्घटना के शिकार हो गए। भगवान की कृपा से, हम दोनों बिल्कुल ठीक हैं।'

विज्ञापन


Do Patti: काजोल और कृति सेनन की फिल्म 'दो पत्ती' में हुई शाहीर शेख की एंट्री, अभिनेता ने किया एलान

इटली में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा

इटली में हुई इस दुखद दुर्घटना के कई दृश्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामने आए हैं। कथित तौर पर, दुर्घटना सार्डिनिया सुपरकार टूर के दौरान हुई, एक कार्यक्रम जहां लक्जरी कारें अपने उच्च-स्तरीय वाहनों का प्रदर्शन करते हुए टेउलाडा से ओलबिया तक परेड करती हैं। गायत्री की बात करें तो वह वर्ष 2004 की फिल्म 'स्वदेश' में नजर आई थीं। इस मूवी में अभिनेत्री के अपोजिट शाहरुख खान थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


Ramayana: नितेश तिवारी की 'रामायण' में रणबीर कपूर के साथ दिखेंगी साई पल्लवी, इस दिन शुरू होगी फिल्म की शूटिंग

पर्दे से गायब हैं गायत्री 

हालांकि, 'स्वदेश' के बाद गायत्री ने अभिनय से दूर होकर अपने निजी जीवन पर ध्यान केंद्रित करने का फैसला किया। उन्होंने ओबेरॉय कंस्ट्रक्शन के प्रबंध-निदेशक विकास ओबेरॉय से शादी की, जो भारत की एक प्रमुख रियल एस्टेट कंपनी है। तब से, वह काफी हद तक लोगों की नजरों से दूर रहीं, और किसी भी फिल्म में नजर नहीं आईं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें