फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gauri Khan: बेटी का फोटो होर्डिंग पर देखकर गर्व से ऊंचा हुआ गौरी का सिर, वीडियो शेयर कर फैंस संग साझा की खुशी

Sun, 07 May 2023 07:09 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, "अनुमान लगाइए कि आज मैंने ऑफिस में किसे स्पॉट किया?" इस पोस्ट पर गौरी की कई दोस्त उन्हें बधाइयां दे रही हैं।
विज्ञापन
सुहाना खान, गौरी खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान एक्ट्रेस न होने के बाद भी काफी ज्यादा चर्चा में रहती हैं। उनकी फैन फालोइंग किसी भी अभिनेत्री से कम नहीं है। गौरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने प्रशंसकों के लिए कुछ न कुछ शेयर भी किया करती हैं। हाल ही में गौरी को अपने ऑफिस के बाहर बेटी सुहाना का एक होर्डिंग नजर आया। बेटी को तरक्की करते देख गौरी का सिर गर्व से ऊंचा हो गया। इससे जुड़ा एक क्लिप भी उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। साझा किए गए वीडियो में सुहाना को एक ब्रांड के लिए प्रचार करते हुए देखा जा सकता है।  

विज्ञापन

Ranbir kapoor: रणबीर कपूर ने 'ये जवानी है दीवानी' के सीक्वल पर दिया बड़ा अपडेट, फिल्म की कहानी का किया खुलासा!

गौरी ने शेयर किया वीडियो
वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, "अनुमान लगाइए कि आज मैंने ऑफिस में किसे स्पॉट किया?" इस पोस्ट पर गौरी की कई दोस्त उन्हें बधाइयां दे रही हैं। महीप कपूर ने हार्ट इमोजी के साथ 'फैब' लिखा। वहीं मलाइका, भावना पांडे, सीमा सजदेह और डीन पांडे ने भी प्यार भरे इमोजी के साथ प्रतिक्रिया दी। यहां तक कि सुहाना खान ने भी किस इमोजी और दिल वाले इमोजी के साथ कमेंट किया।
Amitabh Bachchan: बिग बी ने फैंस के लिए जारी की चेतावनी! ब्लॉग में दिल की बात लिखकर दिया बड़ा अपडेट
विज्ञापन

एक्टिंग डेब्यू के लिए सुहाना तैयार
बता दें कि सुहाना इस साल के अंत में जोया अख्तर की नेटफ्लिक्स फिल्म द आर्चीज से एक्टिंग डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म में बोनी कपूर की छोटी बेटी खुशी कपूर, अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा भी हैं। फिल्मों में एंट्री करने  से पहली ही सुहाना बड़ी स्टार बन चुकी हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें लाखों लोग फॉलो करते हैं। फैंस को उनके पोस्ट का बेसब्री से इंतजार रहता है।
Rakshita Suresh: मलेशिया में सड़क हादसे में बाल बाल बची PS-2 फेम सिंगर रक्षिता की जान, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें