फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gauri Khan Christmas: गौरी खान को फराह से मिला क्रिसमस का तोहफा, शेयर किया नोट

Tue, 21 Dec 2021 05:23 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने मंगलवार को फिल्म निर्माता फराह खान से प्राप्त क्रिसमस उपहार पर प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर फराह खान से मिला नोट साझा किया। यह नोट फराह खान ने गौरी खान को क्रिसमस गिफ्ट के तौर पर दिया था।
 
विज्ञापन
गौरी खान, शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने मंगलवार को फिल्म निर्माता फराह खान से प्राप्त क्रिसमस उपहार पर प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर फराह खान से मिला नोट साझा किया। यह नोट फराह खान ने गौरी खान को क्रिसमस गिफ्ट के तौर पर दिया था।

विज्ञापन


गौरतलब है कि शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान जानी-मानी इंटीरियर डिजाइनर हैं। उन्होंने फराह के नोट को साझा करते हुए लिखा, मेरी क्रिसमस! हम आपको अपना पसंदीदा स्नैक भेज रहे हैं, चिली से ये स्वादिष्ट चेरी जो हमें अपने गुप्त सांता से मिलीं। आइए क्रिसमस की खुशी को एक साथ मनाएं और हम आशा करते हैं कि आप इन चिली चेरी को पसंद करेंगे। जितना हम करते हैं। लव, फराह, जार, अन्या, दिवा।  जार, अन्या और दिवा कुंदर फिल्म निर्माता फराह और उनके पति शिरीष कुंदर के बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरी खान ने जो नोट साझा किया है वह हाथ से लिखा हुआ लग रहा है। इस नोट में उन्होंने फराह खान को भी टैग किया है। ऐसे में यह संभव है कि फराह खान ने अपने हाथ से लिखकर गौरी खान को क्रिसमस से पहले यह खास तोहफा दिया है। इसके अलावा, गौरी खान ने चिली से चेरी हैशटैग भी जोड़ा है। इस नोट पर चेरी का एक तना भी बना हुआ है। पिछले हफ्ते डिजाइनर गौरी ने एक वीडियो साझा किया था, जो कि क्रूज ड्रग्स मामले में उनके बेटे आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद से उनका इंस्टाग्राम पर पहला वीडियो था। इस वक्त आर्यन खान जमानत पर बाहर हैं। बॉम्बे हाईकोर्ट ने हाल ही में आर्यन को हर हफ्ते नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के सामने पेश होने से राहत दी थी। हालांकि, अदालत ने उन्हें तलब किए जाने पर दिल्ली के विशेष जांच दल (एसआईटी) के समक्ष पेश होने का निर्देश दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें