बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। उन्होंने मंगलवार को रेड ड्रस में अपनी एक खूबसूरत तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की, जिस पर सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर प्यार बरसाया है।
बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। उन्होंने मंगलवार को रेड ड्रेस में अपनी एक खूबसूरत तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की, जिस पर सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर प्यार बरसाया है। एक्ट्रेस काजोल ने इस फोटो के कैप्शन में लिखा- यह तो शुरुआत है क्रिसमस की तरह दिखने की।
विज्ञापन
उनकी इस तस्वीर को 59 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और इस पर लगातार फैंस की टिप्पणियां आ रही हैं। इस तस्वीर में काजोल लाल रंग के आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उनके फैंस उनकी इस तस्वीर को ब्यूटीफुल बता रहे हैं। कई यूजर्स उनकी खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं और उन्हें गॉर्जियस, क्वीन और ब्यूटीफुल इत्यादी लिख रहे हैं। काजोल फिल्मों में अभिनय के साथ ही अपने अंदाज के लिए भी काफी पॉपुलर हैं। हाल ही में उन्होंने पवई वाला अपार्टमेंट किराए पर दिया है। काजोल ने अपना पवई वाला अपार्टमेंट तकरीबन 90 हजार रुपये प्रति माह के रेट पर किराये पर दिया है। जबकि इसकी सिक्योरिटी मनी उन्होंने 3 लाख रुपये ली है।
गौरतलब है कि अजय देवगन और काजोल की बेटी नीसा देवगन भी अपनी मां की तरह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उन्होंने हाल ही में अपनी पार्टी करते हुए तस्वीर शेयर की थी जिस पर फैंस ने जमकर प्रतिक्रियाएं दी थी। सोमवार को भी काजोल ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की थी जो कि वैष्णो देवी की थी। इस फोटो में काजोल मुस्कार रही थी और उन्होंने कैप्शन में लि था- मेरी आंखों में वह पागल खुशबू देखो.. इतना खुश कि मैं लगभग ऊंची हूं!