दरअसल, गौहर खान इस बार रमजान में रोजा नहीं रख पाएंगी। दरअसल, प्रेग्नेंसी में फास्ट रखना महिलाओं के लिए सही नहीं होता है। ऐसे में गौहर ने इस बार रोजा न रखने का फैसला किया है। हाल ही में गौहर खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर आस्क मी एनीथिंग सेशन रखा था, जिसमें उनके एक फैन द्वारा सवाल किए जाने पर गौहर ने यह न्यूज शेयर की। गौहर से पूछा गया था कि रमजान जल्द ही आने वाला है तो क्या आप इस बार प्रेग्नेंसी में रोजा रख पाएंगी। बहुत सारी दुआ।
गौहर ने सवाल का जवाब देते हुए लिखा, 'नहीं, मुझे नहीं लगता है कि मैं रोजा रख पाने में सक्षम हूं। हालांकि, मैं रमजान के मौके पर इबादत करूंगी। इसकी जगह मैं जरूरतमंदों को भोजन कराऊंगी। कृपया मुझे और मेरे परिवार को अपनी प्रार्थनाओं में रखें।'
बता दें कि गौहर खान ने साल 2020 में डिजिटल क्रिएटर जैद दरबार से शादी की थी, जो म्यूजिक कंपोजर इस्माइल दरबार के बेटे हैं। गौहर और जैद के बीच छह-सात साल का एज गैप है, लेकिन उनकी केमिस्ट्री लाजवाब है। जैद को गौहर से पहली नजर का प्यार हुआ था और कुछ समय डेटिंग के बाद ही दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया था। गौहर अपनी मैरिड लाइफ में बेहद खुश हैं।
यह भी पढ़ें: सलमान ने परिवार को दिखाई 'किसी का भाई किसी की जान', घरवालों को पसंद आई फिल्म