वीडियो में सनी ने कहा, 'लिंक्डइन पर एक महीने का शानदार वक्त बिताने के बाद उन्होंने मेरा अकाउंट ब्लॉक करने का फैसला किया, क्योंकि उन्हें लगा कि यह असली सनी लियोनी नहीं है। वैसे तो वह भी मैं ही थी। मैं समझती हूं कि मेरे अकाउंट पर काफी ट्रैफिक था, लेकिन मेरे पेज को हटाने के लिए लिंक्डइन का यह कारण गैरजरूरी था। यह बहुत बुरा है और मुझे आशा है कि वे अपना फैसला बदल लेंगे, क्योंकि उन्होंने यह निर्णय लेने से पहले न मुझे सूचना दी और न ही कोई ईमेल किया।'
Happy to hear any suggestions and feedback regarding this matter !
Hey everyone, after a great month of joining @LinkedIn , they decided to block my account in the belief that it wasn’t actually. “ ME”🧐@LinkedInIndia @ryros @DanielWeber99 @LinkedInHelp pic.twitter.com/ia2UltwxUo
— Sunny Leone (@SunnyLeone)
February 25, 2023
सनी ने आगे कहा कि उन्हें इस कम्युनिटी के साथ जुड़ने में बहुत मजा आ रहा है और अगर किसी के पास उनके लिए कोई सलाह है तो यह मददगार होगा। कई फैंस ने सनी को जवाब दिया और कहा कि यह उचित फैसला नहीं था। सनी के इस वीडियो पर उनके कई फैंस ने अपना रिएक्शन दिया। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘अकाउंट ब्लॉक करना सही नहीं है।' दूसरे यूजर ने लिखा,’अच्छा किया कि आपने आवाज उठाई, नहीं तो यह बात किसी को भी पता नहीं लगती।’
Shah Rukh Khan: शाहरुख खान की 'कभी हां कभी ना' को 29 साल पूरे, एक्टर ने खास तस्वीर साझा कर लिखा प्यारा नोट
बता दें कि सनी ने इस समय फिल्मों से दूरी बना रखी है और अपना सारा समय अपने परिवार को दे रही हैं। हालांकि, सनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन फैंस के साथ अपने परिवार और बच्चों की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।