अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म 'गदर 2' ने वाकई में बॉक्स ऑफिस पर गदर काट दिया। सनी देओल और अमीषा पटेल अभिनीत 'गदर 2' की दमदार सफलता के बाद से ही 'गदर 3' की चर्चा हो रही है। निर्देशक ने इस साल की शुरुआत में ही 'गदर 3' की पुष्टि की थी। साथ ही बताया था कि वह और उनके लेखकों की टीम इसके तीसरे भाग के लिए विचारों पर मंथन कर रही है। वहीं, अब अनिल ने 'गदर 3' की प्रगति के बारे में जानकारी दी है। अपडेट ने प्रशंसकों के उत्साह को काफी ज्यादा बढ़ा दिया है।