कोलकाता में महिला डॉक्टर के बलात्कार के बाद हत्या से पूरा देश स्तब्ध है। फिल्मी सितारों ने भी इस दुखद घटना के बाद प्रशिक्षु डॉक्टर के लिए न्याय की मांग की है। करीना कपूर, सामंथा, आलिया भट्ट और आयुष्मान खुराना के बाद अब अभिनेता ऋतिक रोशन ने इस केस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
Doctor: कलाकार बनने से पहले इन सितारों का था मेडिकल प्रोफेशन से नाता, एक तो अभी भी करते हैं मरीजों का इलाज
ऋतिक ने किया सोशल मीडिया पोस्ट
हाल ही में ऋतिक रोशन ने ऋतिक रोशन ने गुस्से के साथ चिंता भी व्यक्त की। "हां, हमें एक ऐसे समाज को विकसित करने की ज़रूरत है, जिसमें हम सभी समान रूप से सुरक्षित महसूस करें, लेकिन इसमें दशकों लग जाएंगे। उम्मीद है कि यह हमारे बेटे और बेटियों को संवेदनशील और सशक्त बनाने के साथ ही होगा। अगली पीढ़ियां बेहतर होंगी।
कठोर सजा की मांग
उन्होंने आगे लिखा, "हम वहां तक जरूर पहुंचेंगे, लेकिन अभी का क्या? अभी न्याय के लिए ऐसे अत्याचारों पर रोक लगाना ही होगा। ऐसा करने का एकमात्र तरीका ऐसी सजा है जो इतनी कठोर हो कि ऐसे अपराधियों में डर समा जाए। हमें शायद यही चाहिए। मैं पीड़ित परिवार के साथ उनकी बेटी के लिए न्याय की मांग में खड़ा हूं। मैं उन सभी डॉक्टरों के साथ खड़ा हूं जिन पर कल रात हमला हुआ।"
करीना-आलिया का भी फूटा गुस्सा
इससे पहले करीना और आलिया ने भी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपना गुस्सा जाहिर किया था। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "12 साल बाद...वही कहानी...वही विरोध, लेकिन हम अभी भी बदलाव का इंतजार कर रहे हैं।" वहीं, आलिया भट्ट ने आक्रोश व्यक्त करते हुए लिखा, "एक और बलात्कार। यह एहसास दिलाने का एक और दिन कि महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं। एक और भयानक अत्याचार जो हमें याद दिलाता है कि निर्भया त्रासदी को एक दशक से अधिक समय हो गया है, लेकिन अभी भी कुछ खास नहीं बदला है।"
Stree 2 Collection Day 1: पहले दिन ही अर्धशतक लगा आगे पहुंची 'स्त्री 2', ओपनिंग डे पर की छप्परफाड़ कमाई