फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gadar 2: शुरू हुआ 'गदर 2' का प्रमोशन, साथ दिखे तारा सिंह और सकीना, बिग बॉस के मंच पर आएंगे नजर

Mon, 13 Feb 2023 07:35 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

‘बिग बॉस 16’ के आखिरी एपिसोड में ‘गदर 2’ की टीम भी नजर आएगी, जिसमें तारा सिंह और सकीना यानी फिल्म के लीड्स सनी देओल और अमीषा पटेल नजर आएंगे।
विज्ञापन
गदर 2 - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान का शो ‘बिग बॉस’ अब जल्द ही खत्म होने वाला है। आज ही के दिन फैंस को इस सीजन का विनर भी मिल जाएगा। इस शो में अब केवल दो ही कंटेस्टेंट बचे हुए हैं। शिव ठाकरे और प्रियंका चाहर चौधरी के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है, जहां दोनों को आखिरी एपिसोड में भी एक-दूसरे से लड़ते भिड़ते देखा जा सकता है। भारती सिंह और कृष्णा अभिषेक ने घर में मौजूद सदस्यों का खूब मनोरंजन किया है। अब कुछ ही देर बाद  फिल्म ‘गदर 2’ की कास्ट भी नजर आने वाली है, जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।

 

‘बिग बॉस 16’ के आखिरी एपिसोड में ‘गदर 2’ की टीम भी नजर आएगी, जिसमें तारा सिंह और सकीना यानी फिल्म के लीड्स सनी देओल और अमीषा पटेल नजर आएंगे। दर्शक काफी समय के बाद एक बार फिर बाद इस जोड़ी को स्क्रीन पर दखेंगे और फैंस इसके लिए बहुत एक्साइटेड हैं। ‘बिग बॉस’ के सेट पर यह दोनों एक्टर्स पहुंचे हैं और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

">http://

 

 

आपको बता दें कि सनी देओल और अमीषा पटेल की नई फिल्म 'गदर 2' अगस्त, 2023 में रिलीज होने जा रही है और यही वजह है कि कास्ट सलमान खान के शो पर पहुंची हैं। बता दें कि फिल्म के प्रमोशन्स की शुरुआत इस फेंस रिएलिटी शो से की गई है। प्रमोशन के लिए अमीषा ने एक खूबसूरत साड़ी पहनी हुई है और सनी देओल कैजुअल कपड़ों के साथ नीली पगड़ी लगाए दिखे हैं। दोनों एक साथ खड़े हुए हैं और काफी अच्छे लग रहे हैं। फैस इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं और जमकर वीडियो को लाइक भी कर रहे हैं। अब देखना है कि जिस शो में ये जा रहे हैं, यानी की ‘बिग बॉस 16’ का विनर कौन होता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें