फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fukrey 3: एक बार फिर आगे खिसकी 'फुकरे 3' की रिलीज डेट! अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

Tue, 13 Jun 2023 06:37 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'फुकरे' फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त की रिलीज डेट में एक बार फिर बदलाव किया गया है। पहले यह इस साल नवंबर में रिलीज होने वाली थी।
विज्ञापन
'फुकरे 3' - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'फुकरे 3' की रिलीज डेट को लेकर बीते कई महीनों से बदलाव देखने को मिल रहे हैं। बीते महीने फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ाया गया था। एक एक बार फिर खबर आ रही है कि फ्रेंचाइजी 'फुकरे' की तीसरी किस्त की रिलीज डेट आगे खिसकाई जा रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फिल्म साल के अंत में यानी दिसंबर में रिलीज हो सकती है।

विज्ञापन


Zeenat Aman: जब जीनत अमान ने इटली में सुनी थी 'यादों की बारात' की मधुर धुन, एक्ट्रेस ने लुटा दिए थे सारे पैसे  

रिलीज डेट में बदलाव
दरअसल जनवरी में मेकर्स ने घोषणा की थी कि यह फ्रेंचाइजी इस साल आठ सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी, लेकिन शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' की रिलीज डेट सामने आते ही 'फुकरे 3' की रिलीज डेट में बदलाव किया गया था। मेकर्स ने इसे 24 नवंबर को पर्दे पर रिलीज करने की योजना बनाई। अब एक बार फिर इसमें बदलाव किया गया है और खबर आई कि यह फिल्म सिनेमाघरों में एक दिसंबर या आठ दिसंबर को दस्तक दे सकती है।
विज्ञापन


Adipurush Advance Booking: 'आदिपुरुष' ने रिलीज से पहले की करोड़ों की कमाई, एडवांस बुकिंग में बेचे 1.50 लाख टिकट
विज्ञापन


कब होगी रिलीज
निर्माता वर्तमान में दो संभावित तारीखों पर विचार कर रहे हैं, जिसमें एक दिसंबर अधिक संभावित विकल्प है। निर्माता फिल्म को रिलीज करने के लिए सेफ जोन चाहते हैं। हालांकि, 24 नवंबर को जोया अख्तर की 'द आर्चिज' रिलीज हो रही है, जिसके जरिए सुहाना खान, अगस्त्य नंदा और खुशी कपूर बॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं।

MTV Roadies 19: 'रोडीज' के सेट पर गौतम और रिया से हुई प्रिंस नरूला की लड़ाई, बहसबाजी का वीडियो हो रहा वायरल

फिल्म को मिला दर्शकों का प्यार
दरअसल, 'फुकरे' फ्रेंचाइजी चार दोस्तों की कहानी है, जो आसानी पैसे बनाने की चाहत रखते हैं। फिल्म का निर्देशन मृगदीप सिंह लांबा कर रहे हैं। इससे पहले वह दोनों भाग भी बना चुके हैं। फिल्म का निर्माण रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर के एक्सेल एंटरटेनमेंट के तहत किया गया है। दोनों ही पार्ट को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था।

Bollywood: वेश्या का रोल निभाकर बॉलीवुड में छाईं ये अभिनेत्रियां, लिस्ट में आलिया से लेकर विद्या तक के नाम

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें