फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bawaal: जान्हवी कपूर-वरुण धवन की 'बवाल' का पर्दे पर नहीं होगा धमाल! सीधा ओटीटी पर दस्तक देगी फिल्म

Tue, 13 Jun 2023 05:44 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

जान्हवी कपूर और वरुण धवन स्टारर फिल्म 'बवाल' ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने जा रही है। फिल्म की रिलीज डेट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। 
 
विज्ञापन
वरुण धवन-जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी वरुण धवन और जान्हवी कपूर स्टारर मोस्ट अवेटेड फिल्म 'बवाल' को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। कथित तौर पर विश्व युद्ध पर आधारित इस फिल्म को फैंस बड़े पर्दे पर नहीं देख सकेंगे। मूवी को थिएटर में देखने की आस लगाए बैठे फैंस के लिए बुरी खबर यह है कि फिल्म सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने जा रही है। 

प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी फिल्म!

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह फिल्म पूरी तरह से कमर्शियल मसाला एंटरटेनर की कैटेगरी में नहीं आती है। इसी को ध्यान में रखते हुए डायरेक्टर नितेश तिवारी, निर्माता साजिद नाडियाडवाला और स्टारकास्ट जान्हवी कपूर-वरुण धवन ने आपसी सहमति से इसे ओटीटी पर रिलीज करने का फैसला किया है। रिपोर्ट की मानें तो, मूवी अक्टूबर के महीने में ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी, जिसकी आधिकारिक घोषणा जल्द की जा सकती है। 

विज्ञापन


Bigg Boss OTT 2: आज इतने बजे सामने आएगी कंटेस्टेंट्स की 'पहली झलक', शो का हिस्सा हो सकती हैं आलिया सिद्दीकी!

'बवाल' को लेकर उत्साहित जान्हवी कपूर 

फिल्म 'बवाल' अपने अनाउंसमेंट के समय से ही सुर्खियों में बनी हुई है। पिछले वर्ष जान्हवी ने सेट से कुछ बीटीएस तस्वीरें साझा कर इसके रैपअप की जानकारी दी थी। साथ ही एक्ट्रेस ने अपने नोट में लिखा था, 'नितेश सर और साजिद सर का पीछा करने से लेकर यह सुनिश्चित करने के लिए कि मुझे यह फिल्म मिल जाए, जुनूनी रूप से प्रार्थना करने के लिए कि ऐसा हो, हर रोज खुद को पिंच करने के लिए कि मैं वास्तव में इसके लिए शूटिंग कर रही हूं, अंत में इसका रैपअप यहां है। मैं अभी भी विश्वास नहीं कर पा रही हूं।'

ENT News: बाल श्रम के खिलाफ आयुष्मान ने उठाई आवाज और प्रतीक के हाथ लगी बड़ी फिल्म, फटाफट पढ़ें फिल्में खबरें

जान्हवी-वरुण पहली बार दिखेंगे साथ

'बवाल' फिल्म के जरिए वरुण धवन और जान्हवी कपूर पहली बार रोमांस फरमाते नजर आएंगे। फैंस, इस फ्रेश जोड़ी को देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। बवाल की बात करें तो यह पहले सात अप्रैल 2023 को रिलीज होने वाली थी। हालांकि, बाद में फिल्ममेकर्स ने आगे बढ़ाते हुए छह अक्टूबर कर दिया था। वहीं, अब इसके ओटीटी रिलीज की खबर ने इसे वापस से सुर्खियों में ला दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें