फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fukrey 3: इंतजार हुआ खत्म! ओटीटी पर आई 'फुकरे 3', कहां देखें? जानें

Thu, 23 Nov 2023 04:40 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
फुकरे 3 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

फिल्म 'फुकरे 3' ओटीटी पर दस्तक दे चुकी है। पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा, मनजोत सिंह, पंकज त्रिपाठी और ऋचा चड्ढा जैसे सितारों से सजी यह फिल्म इस साल सितंबर में रिलीज हुई। फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला। मृगदीप सिंह लांबा के निर्देशन में बनी इस फिल्म की ओटीटी रिलीज का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। आखिर वह इंतजार पूरा हो गया है। सिनेमाघरों के बाद अब डिजिटल मंच पर भी फिल्म सज चुकी है। इसे कब और कहां देख सकते हैं? चलिए जानते हैं....

विज्ञापन

 
240 देशों में हो रही स्ट्रीम
इस फिल्म को प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है। प्राइम वीडियो ने आज इसकी ग्लोबल स्ट्रीमिंग का एलान किया है। 'फुकरे 3' की स्ट्रीमिंग आज से भारत और दुनियाभर के 240 देशों में हो रही है। बता दें कि इस फिल्म को एक्सेल एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने प्रोड्यूस किया है। फुकरे फ्रेंचाईजी की यह तीसरी कड़ी है। इसकी दो फिल्में पहले रिलीज हो चुकी हैं, जिन्हें दर्शकों का खूब प्यार मिला।
Ranbir Kapoor: रणबीर ने क्यों कहा- 'मेरी बीबी मुझे मारती', राहा के जन्म के वक्त 'एनिमल' की शूटिंग में थे बिजी
विज्ञापन


ऋचा चड्ढा ने बताया अनुभव
इस फिल्म में एक बार फिर भोली पंजाबन के रूप में ऋचा चड्ढा खूब जमी हैं। फिल्म में काम करने का अनुभव साझा करते हुए ऋचा ने कहा, 'फुकरे हमेशा मेरे लिए एक खास प्रोजेक्ट रहा। दर्शकों की प्रतिक्रिया हर बार उत्साहित करती है। बिंदास गर्ल भोली पंजाबन का रोल अदा करते हुए पर्दे पर मेरी परफॉर्मेंस में और निखार आया है। इसकी तीसरी किश्त सभी कलााकारों के लिए एक रियूनियन जैसी थी'।
विज्ञापन

KBC Juniors: देर रात ट्वीट करने पर बिग बी को पत्नी और बेटे से पड़ती है डांट? बोले- अब शो छोड़ने का वक्त आ गया

क्या बोले पुलकित सम्राट?
फिल्म में हनी का रोल अदा करने वाले पुलकित सम्राट का कहना है, 'फुकरे फ्रेंचाइजी मेरे करियर के लिए बेहद खास रही है। यह अपने आप में मजेदार है कि दर्शकों ने हमें अपने परिवार का हिस्सा बनाया! तीनों ही फिल्मों को भरपूर प्यार मिला है। फुकरे 3 ने भी दर्शकों को शानदार सिनेमाई अनुभव दिया है। अब वे इसे प्राइम वीडियो पर घर बैठे भी देख सकते हैं। फिल्म वैश्विक स्तर पर स्ट्रीम हो रही है और दुनियाभर के लाखों लोग इसका लुत्फ उठा सकते हैं'।
KBC Juniors: देर रात ट्वीट करने पर बिग बी को पत्नी और बेटे से पड़ती है डांट? बोले- अब शो छोड़ने का वक्त आ गया

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें