फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्शकों को पसंद आ रही है 'न्यूटन', बॉक्स ऑफिस पर हुई अच्छी कमाई

Tue, 26 Sep 2017 02:18 PM IST
amarujala.com- Presented by :मंजू ममगाईं
विज्ञापन
1 of 4
Newton
फिल्म 'न्यूटन' में दर्शकों को एक अच्छी कहानी के साथ राजकुमार राव की दमदार एक्टिंग भी देखने को मिली। जिसकी वजह से इस फिल्म को भारत की तरफ से ऑस्कर के लिए भी भेजा जा रहा है। बात अगर फिल्म की कमाई की करें तो यह फिल्म अब तक 8.21 करोड़ की कमाई कर चुकी है।

पढ़ें- होने वाले दूल्हे की बांहों में दिखीं कॉमेडियन भारती, प्री-वेडिंग शूट की तस्वीरें
विज्ञापन

2 of 4
Newton - फोटो : Newton
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक राजकुमार राव की फिल्म 'न्यूटन' ने रिलीज के पहले दिन 96 लाख रुपए कमाए हैं। जबकि दूसरे दिन इस फिल्म ने 2.52 करोड़ का बिजनेस किया। तीसरे दिन इस फिल्म ने कमाई का ग्राफ मेंटेन रखते हुए 3.42 करोड़ का आंकड़ा छुआ जबकि चौथे दिन सोमवार को इस फिल्म ने 1.31 करोड़ का कारोबार किया।    #Newton is ROCKING... Mon bigger than Fri... Fri 96 lakhs, Sat 2.52 cr, Sun 3.42 cr, Mon 1.31 cr. Total: ₹ 8.21 cr. India biz. — taran adarsh (@taran_adarsh) September 26, 2017

 
विज्ञापन

3 of 4
newton
इस फिल्म को 350 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। 8-10 करोड़ में बनी इस फिल्म को क्रिटिक्स की तरफ से काफी सरहाना मिली है। बता दें कि ये फिल्म रिलीज होने के 24 घंटे के अंदर ही पायरेसी का शिकार हो गई थी। जिसकी वजह से माना जा रहा है कि इसका असर फिल्म की कमाई पर भी पड़ सकता है।
विज्ञापन

4 of 4
Newton - फोटो : Newton
फिल्म 'न्यूटन' एक युवा सरकारी क्लर्क न्यूटन कुमार की कहानी है जिसे नक्सल प्रभावित क्षेत्र में एक गांव में चुनाव कराने की जिम्मेदारी दी जाती है। फिल्म में यह एक ऐसा गांव दिखाया गया है जहां लोगों को इलेक्शन क्या होता है यह तक नहीं पता होता है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें