कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री की सफल अभिनेत्रियों में से एक और कन्नड़ बिग बॉस कंटेस्टेंट रह चुकीं चैत्रा कोटूर (Chaitra Kotoor) ने खुदखुशी करने की कोशिश की है। उन्होंने अपने घर पर ही फिनायल पीकर जान लेने की कोशिश की। घटना के तुरंत बाद ही चैत्रा को अस्पताल ले जाया गया है और अभी उनरी हालत स्थिर बताई जा रही है।
बता दें कि कुछ समय पहले ही चैत्रा ने मंड्या के कारोबारी नागार्जुन से शादी की थी। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नागार्जुन का परिवार शादी के लिए तैयार नहीं था और उन्होंने चैत्रा को भी नहीं स्वीकारा था और दोनों की शादी टूट गई थी। इसपर चैत्रा के पति नागार्जुन का कहना है कि कुछ लोगों के मजबूर करने के बाद उन्होंने चैत्रा से अपनी मर्जी के खिलाफ शादी की थी।
हाल ही में नागार्जुन और चैत्रा (Chaitra Kotoor) की शादी की फोटो सामने आई थी, जो खूब वायरल हुई थी। तस्वीरों में दोनों शादी के बाद मंदिर में खड़े नजर आ रहे थे। चैत्रा, नागार्जुन के साथ लंबे वक्त से रिलेशन में थीं। इस शादी के दौरान चैत्रा के परिवार वाले भी मौजूद थे और शादी बेहद साधारण तरीके से ही की गई थी।