बता दें की हरनाज संधू के अलावा जिन अन्यों को पार्टी बनाया गया है, उनमें शैरी गिल, एमा सावल, द मिस यूनिवर्स आर्गनाइजेशन, सिटी ऑफ द हॉलीवुड फ्लोरिडा, टाइम्स ग्रुप सीआरएम आदि शामिल हैं। उपासना सिंह का आरोप है कि वह एक फिल्म प्रोड्यूस कर रही थी, जिसमें काम करने के लिए हरनाज ने हामी भरी थी। इसके बाद फिल्म बनने के बाद प्रमोशन के लिए आगे नहीं आई और उसने फोन उठाने बंद कर दिए।
यह भी पढ़ें: बेहद खास है राजीव खंडेलवाल और मंजरी की लव स्टोरी, इस अंदाज में किया था प्रपोज
वहीं एक्ट्रेस उपासना सिंह का कहना है, 'फिल्म के डायरेक्टर समीप कंग और प्रोड्यूसर्स ने भी हरनाज से संपर्क किया था, लेकिन किसी से बात नहीं हो पाई। मिस यूनिवर्स बनने के बाद हरनाज कौर संधू ने कोई मैसेज या मेल का जवाब नहीं दिया। इससे फिल्म और उसके डिस्ट्रीब्यूटर्स को बड़ा नुकसान हुआ है। हमें फिल्म की रिलीज भी टालनी पड़ी। देरी की वजह से हमारी इमेज को भी बड़ा नुकसान हुआ है'।
यह भी पढ़ें: पठान बन धमाल मचाने वाले शाहरुख के फैन हुए हंसल मेहता, बोले- अच्छे फिल्म को ज्यादा देर नहीं रोक सकते
केस के मुताबिक, साल 2020 में हरनाज ने फेमिना मिस इंडिया पंजाब का खिताब अपने नाम किया था। तब संधू ने संतोष एंटरटेनमेंट स्टूडियो एलएलपी के साथ एक आर्टिस्ट एग्रीमेंट साइन किया था। इस एंटरटेनमेंट स्टूडियो को उपासना सिंह चलाती हैं। ये स्टूडियो पंजाबी फिल्म ‘बाई जी कुटणगें’ बना रहा था जिसमें हरनाज को लीड रोल दिया गया था। एग्रीमेंट में इस बात का जिक्र किया गया था कि आर्टिस्ट को फिल्म की प्रमोशनल एक्टिविटी में फिजिकली और वर्चुअली शामिल होना था, लेकिन हरनाज इसमें शामिल नहीं हुई थी। इसी मामले में हरनाज संधू के खिलाफ कॉन्ट्रैक्ट तोड़ने का आरोप लगा है।
यह भी पढ़ें: आखिर 20 साल छोटी मान्यता पर क्यों आ गया संजय दत्त का दिल? जानें बॉलीवुड के बाबा की प्रेम कहानी