फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब पहली बार तुषार बेटे लक्ष्य के साथ पहुंचे ' गोलमाल अगेन' के सेट पर

Sun, 16 Apr 2017 07:31 PM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
विज्ञापन
तुषार कपूर
विज्ञापन
एक बार फिर रोहित शेट्टी अपनी अगली फिल्म ' गोलमाल अगेन' से लोगों को लोटपोट करने आ रहे है। बता दें इस फिल्म में भी तुषार कपूर लकी नाम के एक बहरे और गूंगे व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं। बता दें अपनी पिछली फिल्म गोलमान में भी तुषार की 'आये आये ओउ' की भूमिका उनकी सर्वश्रेष्ठ भूमिकाओं में से एक रही है।
विज्ञापन


आपको बता दें कि तुषार 9 महीने के बेटे लक्ष्‍य के पिता है। तुषार कपूर ने पिछले साल सरोगेसी के माध्‍यम से एक बेटे के पिता बने हैं। बता दें कि तुषार बहुत केयरिंग पिता है। इतना ही नहीं वो अपने बेटे लक्ष्य के साथ समय बीताने का कोई मौका नहीं छोड़ते।  

ऐसा ही कुछ उस समय देखने को मिला जब तुषार अपने साथ अपने बेटे को भी फिल्म के सेट पर ले गए। बता दें कि मौका खास इसलिए भी था क्योंकि अक्ष्य पहली बार अपने घर से बाहर निकल रहे थे। हालांकि शूटिंग के दौरान अक्ष्य सभी कलाकारों और यूनिट सदस्यों के बीच आकर्षण का केंद्र बना रहा।
विज्ञापन


ये भी पढ़े-  संजय दत्त की बायोपिक में वायरल हुए रणबीर के लुक से दुखी हुई दीया मिर्जा
 
विज्ञापन

तुषार कपूर
बाद में तुषार ने ट्विटर पर अक्ष्य की दो तस्वीरें भी शेयर की। जिसमें उन्होंने अपने बेटे को पकड़ा हुआ है। उन्होंने फोटो पर कैप्शन लिखा, 'हैदराबाद की शाम, लक्ष्य का पहला आउटडोर, रामोजी फिल्म सिटी।  'गोलमाल अगेन'।

तुषार का कहना है कि मैं चाहता था कि लक्ष्य सबसे पहले हमारे गोलमाल के इस गैंग से मिलें। हमारा यह गैंग मेरे लिए परिवार जैसा ही हैं। हालांकि शूटिंग  के दौरान जिसको भी समय लगता वो सभी लक्ष्य के साथ खेलने लग जाता। बता दें शेट्टी द्वारा निर्देशित इस ' गोलमाल अगेन' में अजय देवगन, अर्शद वारसी, तब्बू, परिनीती चोपड़ा और श्रेयस तलपदे अहम भूमिका निभा रहें हैं। 
  Evenings in Hyderabad, 1st outdoor for Laksshya.... #Ramojifilmcity #Golmaalagain pic.twitter.com/Qm7q63HdBO — Tusshar (@TusshKapoor) April 16, 2017

  .@TusshKapoor's son is the apple of everyone's eyes on the sets of #GolmaalAgain https://t.co/MRdl3eCTjr — TOI Entertainment (@TOIEntertain) April 16, 2017
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें