फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रवीना टंडन की फिल्म 'मातृ' देखते ही क्यों सेंसर बोर्ड उठकर चल दिया?

Sun, 16 Apr 2017 01:47 PM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
विज्ञापन
फिल्म 'मातृ' में रवीना टंडन
विज्ञापन
अभिनेत्री रवीना टंडन की आगामी फिल्म 'मातृ' की कहानी पहलाज निहलानी और उनके सेंसर बोर्ड को इंप्रेस करने में नाकामयाब रही। मीडिया में आई रिपोर्ट की मानें तो सेंसर बोर्ड के अधिकारी फिल्म की स्क्रीनिंग शुरू होते ही दस मिनट के अंदर बाहर उठकर चले गए।
विज्ञापन


सेंसर बोर्ड के ऐसा करने के पीछे जो रीजन दिया गया वो था कि फिल्म के बारे में उन्हें सही जानकारी नहीं दी गई। सेंसर बोर्ड के एक करीबी सूत्र के मुताबिक 'हमें स्क्रीनिंग से पहले फिल्म की पटकथा की एक कॉपी दी जाती है। इससे हमें यह पता रहता है कि फिल्म में कहां हमारे हस्तक्षेप की जरूरत होगी।

फिल्म 'मातृ' की स्क्रीनिंग के समय हमें दस मिनट के अंदर ही ये महसूस होने लगा कि स्क्रिप्ट को तौर पर हमें जो भी कुछ दिया गया वो फिल्म उससे बिल्कुल अलग है। हालांकि फिल्म के निर्माता अंजुम रिजवी का इस मामले में कुछ और ही कहना है। रिजवी का कहना है कि तकनीकी कारणों की वजह से सेंसर बोर्ड को फिल्म की स्क्रीनिंग बंद करनी पड़ी।हालांकि हम बोर्ड को एक बार फिर फिल्म दिखाने जा रहे हैं।
विज्ञापन


 ये भी पढ़े- प्रेग्नेंसी को लेकर युवराज सिंह की पत्नी हेजल कीच ने दिया बयान
 
विज्ञापन

रवीना टंडन
बता दें इस फिल्म में  रवीना विद्या नाम की एक महिला का किरदार निभा रहीं हैं। जो कि एक लड़की की मां है। दरअसल रवीना की यह फिल्म 'मातृ' महिलाओं की सुरक्षा और बाल शोषण से संबंधित है।

इस फिल्म में विद्या अपनी बेटी के साथ कहीं जा रही होती है तभी कुछ बदमाश मिलकर उनकी बेटी के साथ सामूहिक बलात्कार करते हैं। जिसकी बाद उनकी बेटी मर जाती है। हादसे के बाद रवीना (विद्या) अपनी बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए जगह जगह भटकती है लेकिन उन्हें कहीं इंसाफ नहीं मिलता।

इतना ही नहीं इंसाफ की इस लड़ाई में उनका पति भी उनका साथ छोड़ देता है। ऐसे में रवीना अपनी बेटी के गुनहगारों को अपने तरीके से सजा देती है। अश्तर सैयद के निर्देशन में बनी यह फिल्म 21 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। बता दें कि फिल्म 'मातृ' के ट्रेलर में रवीना एक्शन करती हुई भी दिख रही हैं। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें