फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Humdum Song Out: 'सावि' का पहला गाना 'हमदम' रिलीज, दिल जीत रहा दिव्या-हर्षवर्धन का रोमांस

Fri, 10 May 2024 06:03 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अनिल कपूर, दिव्या खोसला कुमार और हर्षवर्धन राणे की फिल्म 'सावि' का पहला गाना रिलीज हो गया है। 'हमदम' में दिव्या खोसला और हर्षवर्धन राणे का रोमांस देखने वाला है। 
विज्ञापन
हमदम गाना रिलीज - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनिल कपूर, दिव्या खोसला कुमार और हर्षवर्धन राणे की फिल्म 'सावि' का पहला गाना रिलीज हो गया है। ट्रेलर रिलीज होने से पहले और दूसरे टीजर के अनावरण के कुछ दिनों के भीतर ही यह ट्रैक जारी किया गया है। गाने का नाम 'हमदम' है, जिसे दिव्या और हर्षवर्धन पर फिल्माया गया है। गाने के कई सीन्स के जरिए आपको फिल्मों में रणबीर के आइकॉनिक मोमेंट्स याद आ जाएंगे। 

'हमदम' गाना रिलीज 

निर्माताओं द्वारा जारी किए गए ट्रैक 'हमदम' में दिव्या खोसला कुमार और हर्षवर्धन राणे की केमिस्ट्री देखते ही बन रही है। गाने को विशाल मिश्रा ने अपनी आवाज दी है। विशाल मिश्रा द्वारा रचित और राज शेखर द्वारा लिखित 'हमदम' एक रोमांटिक टोन सेट करता है जो गहराई से गूंजता है। इसके साथ के दृश्यों के माध्यम से, फिल्म दिव्या और हर्षवर्धन के किरदारों को बचपन के दोस्तों के रूप में चित्रित करती है जो बड़े होने के बाद वापस से मिलते हैं। 'हमदम' प्यार से भरी उनकी यात्रा को खूबसूरती से दर्शाता है।

विज्ञापन


Ananya Panday: आखिर चल क्या रहा है अनन्या और आदित्य के बीच! कभी हां-कभी ना करते दिख रहे हैं सितारे

टीजर ने बढ़ाया उत्साह 

हाल ही में जारी किए गए फिल्म के टीजर में सावि के रूप में दिव्या खोसला को यह कबूल करते हुए दिखाया गया कि उनके पास तीन दिनों के बाद लंदन में जेल ब्रेक की साजिश रचने और उसे अंजाम देने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। वे एक साधारण गृहणी हैं, लेकिन आखिरकार उन्होंने अपने हाथों को खून से क्यों रंगा है? यह टीजर ऐसे कई सवाल पैदा कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


Cannes Film Festival: कान फेस्टिवल में होगी 'भारत पर्व' की मेजबानी, रचनात्मक अवसरों से कराया जाएगा रूबरू
 

कब रिलीज होगी 'सावि: ए ब्लडी हाउसवाइफ'?

फिल्म 'सावि: ए ब्लडी हाउसवाइफ' में दिव्या खोसला के साथ अनिल कपूर और हर्षवर्धन राणे मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म की पूरी शूटिंग लंदन में की गई है। किरदार देव की फिल्म का निर्माण विशेष मनोरंजन और टी-सीरीज के बैनर मुकेश भट्ट, भूषण कुमार और कृष्ण कुमार ने किया है। शिव चाना और साक्षी भट्ट सह-निर्माता के रूप में शामिल हैं। यह फिल्म एक बेहतरीन एक्शन एक्शन से भरपूर है। हालांकि, यह देखने के लिए कि एक साधारण गृहिणी के जेल से पीछे की कहानी क्या है और वह इसे कैसे प्रदर्शित करती है, इसके लिए फिल्म के रिलीज होने तक का इंतजार करना होगा। यह फिल्म 31 मई, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें