फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'जॉली एलएलबी 2' का भी रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई अक्षय की 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा', जानें कलेक्शन

Sat, 12 Aug 2017 06:00 PM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
विज्ञापन
टॉयलेट एक प्रेम कथा
विज्ञापन
अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर की फिल्म 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' को दर्शकों का ठीक रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो पहले दिन इस फिल्म ने 13.10 करोड़ रुपए की कमाई की। हालांकि ये फिल्म शाहरुख हाल में आई फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' के बराबर भी कलेक्शन नहीं कर पाई है।
विज्ञापन


जब हैरी मेट सेजल ने पहले दिन 15.25 करोड़ रुपए की कमाई की थी। जबकि हैरी मेट सेजल को बेहद खराब रिस्पांस मिल रहा है। ऐसे में ये फिल्म कितना चलेगी ये तो हफ्तेभर का कलेक्शन आने के बाद ही पता चलेगा। 

पढ़ें- कैसी है 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' ? जानें इन 11 बातों से

आंकड़े से साफ है कि अक्षय कुमार की ये फिल्म शाहरुख की हालिया रिलीज की बराबरी भी नहीं कर पाई। हालांकि मेकर्स को उम्मीद है कि ये फिल्म वीकेंड पर और भी ज्यादा अच्छा प्रदरेशन करेगी। देश भर की 3000 स्क्रीन्स पर और विदेशों में तकरीबन 600 स्क्रीन्स पर रिलीज की गई यह फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित है। 
विज्ञापन


भले ही अक्षय कुमार की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई धमाल न मचा ववपाई हो लेकिन पीएम मोदी ने भी फिल्म की तारीफ की है। अभी तक की अक्षय कुमार की फिल्मों में से पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने के मामले में ये फिल्म आठवें नंबर पर रही। 
  #ToiletEkPremKatha Fri ₹ 13.10 cr. India biz... Sat and Sun look better... Biz to get big boost on Tue [Independence Day]... #TEPK — taran adarsh (@taran_adarsh) August 12, 2017


साल 2012 में आई अक्षय कुमार की फिल्म 'सिंह इज ब्लिंग' ने पहले ही दिन 20.67 करोड़ रुपए की कमाई की थी। इसके बाद इस लिस्ट में 'हाउसफुल 3', 'ब्रदर्स', 'राउडी राथौड़', 'हाउसफुल 2', 'जॉली एलएलबी 2', 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' शुमार हैं। फिल्म में अक्षय कुमार और भूमि की एक्टिंग की तारीफ सभी कर रहे हैं।
विज्ञापन


पढ़ें- टॉयलेट एक प्रेम कथा रिव्यू: शौचालय के बिना तकलीफ भरी हो सकती है जिंदगी
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें