जहीर खान और सागरिका घटके ने सगाई तो काफी समय पहले कर ली थी लेकिन अब इनकी शादी का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। हाल ही में सागरिका ने शादी का एनाउंसमेंट कर दिया है। सागरिका ने बताया है कि वो इस साल के अंत तक शादी लेंगी।
अपनी शादी की प्लानिंग के बारे में सागरिका ने बताया, 'हमारी शादी इस साल के अंत तक या फिर उससे कुछ पहले भी हो सकती है। हालांकि हमने कुछ तारीखों को शॉर्टलिस्ट किया है, लेकिन शादी की तारीख कौन सी होगी, यह अभी तय नहीं है।'
पढ़ेंं- PICS: जहीर और सागरिका की सगाई, विराट संग आईं अनुष्का शर्मा
सागरिका इन दिनों अपने मंगेतर जहीर खान के साथ छुट्टियां बिता रही हैं। इस दौरान सागरिका से पूछा गया कि क्या वो शादी के बाद भी फिल्मों में काम जारी रखेंगी। जिस पर उन्होंने कहा, 'बिल्कुल, मैं इन दिनों अच्छा काम ढूंढ रही हूं।'
सागरिका ने बताया कि वो वापस लौटकर वो अच्छे प्रॉजेक्ट्स करना चाहती हैं। वह कहती हैं, ' प्रोजेक्ट छोटा हो या बड़ा ये मायने नहीं रखता, मैंने खुद पहले भी एक मराठी फिल्म में काम किया है क्योंकि इससे मुझे ऐक्टर के तौर पर पहचान मिली।' दोनों की सगाई के बाद से फैंस इनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
पढ़ेंं- 'चक दे गर्ल' की छोटी-सी लव स्टोरी, जानें क्या ?